फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   truck full of liquor went uncontrolled and overturned on the road In Bilaspur

बिलासपुर में शराब से भरा ट्रक पलटा: सड़क पर बोतलों को बहता देख ग्रामीण जुटे, पुलिस को करना पड़ा प्रोटेक्शन

Sun, 19 Mar 2023 11:05 AM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर-छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर-छत्तीसगढ़ Published by: अभिषेक वर्मा Updated Sun, 19 Mar 2023 11:05 AM IST
सार

बिलासपुर के जोरापारा के पास एक शराब की बोतलों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया तो आस-पास के स्थानीय लोग शराब को लूटने के लिए एकत्र हो गए। लेकिन, इसी दौरान ड्राइवर ने पुलिस को सूचना दे दी।

विज्ञापन
truck full of liquor went uncontrolled and overturned on the road In Bilaspur
बिलासपुर में शराब से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा। - फोटो : संवाद

विस्तार

बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र मे शराब से भरी ट्रक जोरापारा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस गाड़ी के पास मौजूद रही, ताकी शराब की लूटपाट ना हो सके।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंगेली शराब दुकान के लिए वेलकम फैक्ट्री कोटा से शराब भरकर ड्राइवर परमेश्वर साहू ट्रक क्रमांक 6380 से लेकर जा रहा था। बिलासपुर जिला अन्तर्गत थाना तखतपुर मुख्य मार्ग में स्थित ग्राम जोरापारा के पास ट्रक अनियंत्रित हो गई और बीच सड़क पर पलट गई। सड़क पर पलटी ट्रक में ग्रामीणों को जैसे ही पता चला कि इसमें शराब है तो वहां इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन


इससे पहले पुलिस को शराब से भरी ट्रक के पलटने की जानकारी 112 को दी गयी जहां संदीप कश्यप और स्टाफ मौके पर पहुंचे और आसपास खड़े ग्रामीणों को वहां से हटाया। जब ड्राइवर परमेश्वर से पूछताछ की तो बताया कि वह वेलकम फैक्ट्री से शराब भरकर मुंगेली शराब दुकान लेकर जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब बहती रही

ग्राम जोरा पारा के पास जब शराब से भरी ट्रक पलट गई तब ट्रक में रखी शराब की बोतलें आपस में टकरा जाने से टूट गई जिसके बाद शराब ट्रक के बाहर बहने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed