फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Those who talked about Congress free India became free from South India

Bilaspur: कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले हुए दक्षिण भारत से मुक्त, सीएम बोले- दो अंक में सिमटी भाजपा

Sat, 13 May 2023 09:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 13 May 2023 09:02 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे कर्नाटक से आते हैं और भारी बहुमत से कर्नाटक में कांग्रेस जीती है। इसके लिए खड़गे, सोनिया, राहुल और प्रियंका जी को बधाई देता हूं। आगे सीएम ने कहा कि, हार का ठीकरा निश्चित रूप से मोदी जी पर फूटना चाहिए।

विज्ञापन
Those who talked about Congress free India became free from South India
कर्नाटक जीतने के बाद सीएम ने भाजपा पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में प्रेसवार्ता में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल बीजेपी पर जमकर बरसे। सीएम ने कर्नाटक चुनाव परिणाम के जरिए पीएम मोदी के साथ ही बीजेपी के शीर्ष नेताओं पर जमकर निशाना साधा। सीएम बघेल ने कहा कि आज शनिवार है बजरंगबली का दिन है और बजरंगबली किसके साथ हैं कर्नाटक और जनता ने बता दिया है। कहा जाता है कर्नाटक में अंजनेय पहाड़ है जहां हनुमान जी की जन्म स्थली है और वहां जो अधर्मी है उस पर जबरदस्त गदे का प्रहार हुआ है। 

विज्ञापन


भाजपा के लोग जो सरकार बनाने वाले थे वह दो अंक में ही सिमट गए हैं। आज जो लोग धर्म की आड़ में राजनीति कर रहे थे वहां बजरंगबली ने कड़ा प्रहार कर किया है। बजरंगबली ने अपना चमत्कार दिखाया है। कर्नाटक की जनता को बधाई जिन्होंने हमारे नेतृत्व पर विश्वास किया। राहुल, सोनिया, प्रियंका जी और वहां के प्रदेश नेतृत्व पर जनता ने भरोसा किया। आगे उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के नेता खासकर मोदी जी को कहना चाहूंगा कि अपने नाम से, अपने चेहरे के आंसू पर वोट मांग रहे थे, लेकिन कर्नाटक की जनता बार-बार मन की बात नहीं सुनेगी। हमारी मन की बात कौन सुनेगा वहां की जनता ने आज बता दिया है। प्रदेश में महंगाई है, बेरोजगारी है, भ्रष्टाचार है हम उसके खिलाफ मतदान करेंगे और उन्होंने करके दिखाया है। 

विज्ञापन

 

आगे सीएम ने कहा कि जैसे हिमाचल प्रदेश में जो हिमालय में बसा हुआ है वहां 90% हिंदू रहते हैं वहां हमारी एकतरफा जीत हुई है। समुद्र किनारे बसे कर्नाटक में भी हमें सफलता मिली है। अब भारतीय जनता पार्टी दक्षिण भारत से मुक्त हो चुकी है। जो कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते थे आज दक्षिण भारत से भारतीय जनता पार्टी की मुक्ति हो चुकी है। आने वाले समय में जनता अपने मुद्दों पर मतदान करना चाहती है। यही पूरे देश की हालत बनती जा रही है। आगे सीएम ने कहा कि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश से आते हैं और हिमाचल प्रदेश में अपनी साख को नहीं बचा पाए। दूसरी बात यह है कि राहुल जी 7 सितंबर से पदयात्रा कन्याकुमारी से शुरू किए और केरल के बाद कर्नाटक में प्रवेश किए। उसके बाद जो वातावरण में सुधार हुआ उसका लाभ कांग्रेस को हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


सीएम ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे कर्नाटक से आते हैं और भारी बहुमत से कर्नाटक में कांग्रेस जीती है। इसके लिए खड़गे, सोनिया, राहुल और प्रियंका जी को बधाई देता हूं। आगे सीएम ने कहा कि, हार का ठीकरा निश्चित रूप से मोदी जी पर फूटना चाहिए। क्योंकि उन्होंने चुनाव को अपने ऊपर ले लिया था। वह लगातार गिनती गिन रहे थे कि कांग्रेस ने मुझे इतनी बार गाली दिया। लगातार बजरंगबली का जयकारा कह रहे थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी पर बजरंगबली ने गदा प्रहार किया। 

 

आगे सीएम ने कांग्रेस नेताओं के भाजपा से संपर्क के सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि, अरुण साव जी को बहुत धन्यवाद कि अब वह भी मौसम वैज्ञानिक बन गए हैं। वह जान चुके हैं, उन्होंने सबसे पहले कहा कि हम योगी जी के रास्ते में चलेंगे, बुलडोजर चलाएंगे। उनको पहले से पता था मोदी जी का जादू खत्म हो गया है, जादू उतर रहा है। अरुण साव जी ठीक पहचाने हैं बुलडोजर चलाने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed