{"_id":"6940f8046e70e787d10e210e","slug":"road-accident-on-the-national-highway-under-ratanpur-police-station-in-bilaspur-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur Accident: तेज रफ्तार का कहर, खड़े ट्रेलर से टकराई बस, 12 यात्री घायल, पांच लोगों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur Accident: तेज रफ्तार का कहर, खड़े ट्रेलर से टकराई बस, 12 यात्री घायल, पांच लोगों की हालत गंभीर
Tue, 16 Dec 2025 11:42 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:42 AM IST
विज्ञापन
Bilaspur Accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर के रतनपुर थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे पर दर्री पारा के पास आज सुबह करीब 5:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें बताया जा रहा है कि बिहार से रायपुर जा रही बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें पांच यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलते ही रतनपुर थाना प्रभारी भी तत्काल घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार और कम विजिबिलिटी बताया जा रहा है। फिलहाल जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा।
विज्ञापन