{"_id":"6a842744e3a1a04ba2020090","slug":"questions-raised-regarding-security-arrangements-at-the-juvenile-correction-home-shubhams-death-sparks-an-uproar-sarkanda-police-are-investigating-the-matter-bilaspur-chhattisgarh-news-c-1-1-noi1485-4623535-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बाल सुधार गृह में युवक की संदिग्ध मौत, एक बार फिर सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बाल सुधार गृह में युवक की संदिग्ध मौत, एक बार फिर सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था
Tue, 18 Aug 2026 04:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 04:39 PM IST
सार
सरकंडा बाल सुधार गृह में लाए गए बाल अपचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद बाल सुधार गृह की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। बहरहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिलासपुर के सरकंडा स्थित बाल सुधार गृह में एक बार फिर गंभीर घटना सामने आई है। यहां दुष्कर्म के मामले में लाए गए बाल अपचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक रायगढ़ जिले का रहने वाला था और उसे 15 अगस्त को ही बाल सुधार गृह लाया गया था। सुधार गृह में आने के कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
घटना के बाद बाल सुधार गृह में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाल अपचारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Janjgir-Champa: रात में परिवार संग खाना खाया, सुबह खेत में लटका मिला युवक का शव, हादसे का कारण तलाश रही पुलिस
विज्ञापन
इस घटना के बाद बाल सुधार गृह की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। खास तौर पर यह सवाल उठ रहा है कि संवेदनशील परिसर में बंदियों की नियमित निगरानी किस तरह की जाती है और सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद युवक की मौत कैसे हुई?
गौरतलब है कि इससे पहले भी बिलासपुर के इसी बाल सुधार गृह में चार बंदियों द्वारा एक कर्मचारी की हत्या कर फरार होने की घटना सामने आ चुकी है। हालांकि पुलिस ने बाद में चारों को पकड़ लिया था। उस घटना के बाद भी बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे।
अब एक बार फिर सुधार गृह के भीतर युवक की संदिग्ध मौत ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल सरकंडा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।