फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   police arrest absconding accused young man who had crush a calf with a car in Bilaspur

बेरहम चालक! जानबूझकर गाय के बछड़े पर चढ़ा दी कार, मौत के बाद मचा बवाल; आरोपी हुआ गिरफ्तार

Fri, 28 Jun 2024 09:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 28 Jun 2024 09:58 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक गाय के बछड़े की मौत के बाद बवाल मच गया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
police arrest absconding accused young man who had crush a calf with a car in Bilaspur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में बछड़े को कार से कुचलने वाले फरार आरोपी युवक को आखिरकार पुलिस ने तलाश कर  गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय मे पेश किया गया है। दरअसल, मंगलवार की रात तकरीबन तीन बजे एक कार सवार युवक गाय के बछड़े को कार से कुचलने का मामला सामने आया था। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था।

विज्ञापन


वहीं घटना को लेकर गौ सेवक और हिंदू संगठन के लोगों ने एसपी कार्यालय का घेराव कर और दोषी कार चालक को गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर पुलिस के द्वारा शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


दरअसल, बुधवार की सुबह गौ सेवकों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। डिस्पाईल चर्च के पास पांच से छह मवेशी सड़क पर बैठे थे। साथ में छोटा सा बछड़ा भी था। इसी दौरान सफेद रंग के कार वहां धीरे-धीरे पहुंची और मवेशियों के पास पहुंचा और बछड़े के ऊपर चढ़ा दी। जिससे बड़े मवेशी उठकर भागने लगे। एक बार में बछड़े की मौत नहीं हुई तो कार चालक ने फिर रिवर्स कर दूसरी बार उसके ऊपर कार चढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी घटना सीसीटीवी वीडियो में कैद हो गई। जिससे घटना स्थल पर ही बछड़े की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सुबह लोगों की नजर पड़ी तो इसकी सूचना गौ सेवकों को दी गई। जिसके बाद पशु प्रेमी मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो वीडियो फुटेज में चालक अपनी कार को आगे पीछे कर बछड़े को रौदते दिखाई दे रहा है।


घटना के बाद हिंदू संगठन और गौ सेवकों से लेकर पशु प्रेमी आक्रोशित हो गए और आरोपी चालक को तत्काल गिरफ्तार करने के मांग की थी। जिसपर आज कार क्रमांक सीजी 10 ए क्यू 3177 के आरोपी चालक शेख शाहीद को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया है।- उमेश कश्यप एएसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed