फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Mitanins held a rally over four-point demands and submitted a memorandum addressed to Chief Minister in Bilasp

बिलासपुर: चार सूत्रीय मांगों को लेकर मितानिनों ने निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Thu, 25 Jun 2026 05:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 25 Jun 2026 05:23 PM IST
सार

चार सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ी संख्या में मितानिनों ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। तो वहीं मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी।

विज्ञापन
Mitanins held a rally over four-point demands and submitted a memorandum addressed to Chief Minister in Bilasp
मितानिनों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ी संख्या में मितानिनों ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। तो वहीं मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी। दरअसल प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ छत्तीसगढ़ के आव्हान पर जिला बिलासपुर की मितानिनों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को विशाल रैली निकाली। रैली की शुरुआत अरपा रिव्हर व्यू से हुई, जो सिम्स मेडिकल कॉलेज, प्रेस क्लब, संतोष भवन, कंपनी गार्डन और नेहरू चौक होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में मितानिन कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और अपनी लंबित मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। 

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। मितानिन संघ का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शासन का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मितानिन स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रहती है। इसके बावजूद उनकी मांगों पर उचित विचार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने शासन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed