{"_id":"69954b5382785949bf0304ac","slug":"masked-miscreants-looted-jewellery-worth-lakhs-from-a-jewellery-trader-in-bilaspur-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बिलासपुर में नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी से लूटे लाखों के जेवरात, पिस्टल के बट से सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बिलासपुर में नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी से लूटे लाखों के जेवरात, पिस्टल के बट से सिर फोड़ा
Wed, 18 Feb 2026 10:47 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:47 AM IST
विज्ञापन
Bilaspur Crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर में मंगलवार की देर रात सरकंडा थाना क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने एक ज्वेलरी कारोबारी पर हमला कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। घटना रात 9 बजे के आस पास राजकिशोरनगर से टेलीफोन एक्सचेंज रोड के बीच का है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कारोबारी संतोष तिवारी अपनी दुकान से कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान शक्ति चौक से बीएसएनएल ऑफिस के बीच कार एवं बाइक पर सवार 3 से 4 नकाबपोश बदमाशों ने उनकी कार को जबरन रुकवा लिया। आरोप है कि बदमाशों ने पिस्टल तानकर जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने पिस्टल के बट और हथौड़े से संतोष तिवारी के सिर पर हमला कर दिया और कार में रखे जेवरात लेकर फरार हो गए। घायल संतोष तिवारी किसी तरह सरकंडा थाने पहुंचकर पूरी आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि पीड़ित को अज्ञात व्यक्तियों ने रोककर मारपीट की और लूट की वारदात को अंजाम दिया। मौके से एक मैगजीन और कुछ राउंड बरामद हुए हैं, जिन्हें चलाया नहीं गया था। पीड़ित के सिर में गंभीर चोट आई है। मामले मे पुलिस घटना को गंभीरता से लेते हुए चारों ओर नाकेबंदी कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और तलाश कर रही है।
विज्ञापन