{"_id":"67b6eb7bd02b81439c0298e9","slug":"kamini-singh-passed-away-as-guest-lecturer-balrampur-ramanujganj-government-post-graduate-college-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: महाविद्यालय की अतिथि व्याख्याता का हृदय गति रुकने से हुआ आकस्मिक निधन, शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: महाविद्यालय की अतिथि व्याख्याता का हृदय गति रुकने से हुआ आकस्मिक निधन, शोक की लहर
Thu, 20 Feb 2025 02:14 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 20 Feb 2025 02:14 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंद के एक महाविद्यालय की अतिथि व्याख्याता कामिनी सिंह का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। आकस्मिक निधन के बाद महाविद्यालय में शोक की लहर है।
विज्ञापन
अर्थशास्त्र की अतिथि व्याख्याता कामिनी सिंह का निधन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलरामपुर रामानुजगंज शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अर्थशास्त्र की अतिथि व्याख्याता कामिनी सिंह उम्र 33 वर्ष का आकस्मिक निधन हो गया। बुधवार रात 8 बजे के करीब निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। एक दिन पहले महाविद्यालय में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिताओं को आयोजित करने में अपनी सहभागिता निभा रही थी। कामिनी सिंह के आकस्मिक निधन पर पूरे महाविद्यालय में शोक की लहर है। आज शोकसभा का आयोजन कर महाविद्यालय की छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
अतिथि व्याख्याता के रूप में 8 अगस्त 2024 को कामिनी सिंह ने महाविद्यालय में पदभार ग्रहण किया था। अर्थशास्त्र की सहायक अध्यापक के रूप में छात्र-छात्राओं को अध्यापन कराने के लिए वह बहुत ही लोकप्रिय थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह 11 बजे के करीब कामिनी सिंह ने महाविद्यालय की प्राचार्य रोज लिली बड़ा को फोन करके बताया कि आज तबीयत ठीक नहीं लग लग रहा है।
विज्ञापन
महाविद्यालय नहीं आ पाऊंगी। हॉस्पिटल जा रही हूं। जिसके बाद एक बजे उन्होंने पुनः मोबाइल करके बताया कि मैं हॉस्पिटल नहीं जा पा रही हूं। तुरंत महाविद्यालय की प्राचार्या, सहायक प्राध्यापक रमेश खरवार सहित अन्य सहायक प्राध्यापक उनके घर पहुंचे। निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। जहां पता चला कि बीपी बहुत लो है। इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन पर पूरे महाविद्यालय में शोक की लहर छा गई। आज शोक सभा का आयोजन कर छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन