फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Images of youths stunting by editing photos of Congress leaders went viral in bilaspur

Bilaspur: कांग्रेस नेताओं के फोटो एडिट कर युवकों की स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 02 May 2023 11:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 02 May 2023 11:37 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि नियम के विरुद्ध जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ सख्ती कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Images of youths stunting by editing photos of Congress leaders went viral in bilaspur
स्टंटबाजी करते युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सोशल मीडिया पर रील्स के प्रति लोगों की दीवानगी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को बिलासपुर में भी इसका असर देखने को मिला। कार से स्टंट करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कांग्रेसी नेता के समर्थक उनकी तस्वीर लगाकर रिल्स बनाते खुली कार में घूमते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

बिलासपुर शहर में इन दिनों सोशल मीडिया पर अलग-अलग मोटरसाइकिल और कार में सवार होकर स्टंटबाजी करते हुए वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो पर कार्रवाई भी हुई है, लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा हैं उसमे कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव और उनके समर्थकों की तस्वीर भी एडिट की गई है। वायरल वीडियो में आधा दर्जन से अधिक युवाओं की टीम अलग-अलग कार की खिड़की से बाहर निकल कर स्टंटबाजी करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वीडियो मे युवा ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। हालांकि पुलिस इससे पहले ऐसे वायरल वीडियो पर कार्रवाई भी कर चुकी है, लेकिन इस वीडियो में नेताओं के फोटो के साथ रिल्स बनाई गई। मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। वहीं स्टंट करने वाले युवकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है हालांकि पुलिस का कहना है कि नियम के विरुद्ध जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ सख्ती कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है, जिसके बाद विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed