{"_id":"6873a55485addacef30a3114","slug":"high-tech-cheating-in-sub-engineer-recruitment-exam-girl-was-helping-her-friend-while-sitting-in-auto-in-bila-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल, ऑटो में बैठकर अपनी सहेली की मदद कर रही थी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल, ऑटो में बैठकर अपनी सहेली की मदद कर रही थी युवती
Sun, 13 Jul 2025 06:08 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 13 Jul 2025 06:08 PM IST
सार
बिलासपुर में सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल का मामला सामने आया है। मामला सरकंडा स्थित रामदुलारे शासकीय स्वामी आत्मानंद स्कूल परीक्षा केंद्र का है।
विज्ञापन
सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर में सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल का मामला सामने आया है। मामला सरकंडा स्थित रामदुलारे शासकीय स्वामी आत्मानंद स्कूल परीक्षा केंद्र का है, जहां दो युवतियां अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से परीक्षा में धोखाधड़ी कर रही थीं। आसपास के लोगों ने इसका खुलासा किया और दोनों को सरकंडा पुलिस के हवाले कर दिया, जहां पुलिस दोनों युवतियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एक युवती परीक्षा केंद्र के बाहर ऑटो में बैठकर अंदर परीक्षा दे रही अपनी सहेली की मदद कर रही थी। नकल की इस योजना का खुलासा तब हुआ जब एक ऑटो चालक को युवती की गतिविधियों पर शक हुआ। उसने तुरंत अपने परिचित एनएसयूआई नेता को इसकी सूचना दी। नेता के सहयोगियों के साथ पहुंचने पर उन्होंने देखा कि युवती के पास हाईटेक डिवाइसेस हैं जिससे वह परीक्षा हॉल के अंदर बैठी परीक्षार्थी को उत्तर भेज रही थी।
विज्ञापन
जांच के दौरान बाहर बैठी युवती से पूछताछ करने पर अंदर परीक्षा दे रही उसकी सहेली का भी खुलासा हुआ। दोनों युवतियों के पास से लैपटॉप, माइक्रो डिवाइस और कई एडवांस इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट जब्त किए गए हैं, जो नकल में प्रयोग किए जा रहे थे। युवकों ने पूरी घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया था। जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, वहीं इस पूरे मामले में सरकण्डा पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन