फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   High Court reserved its decision on tool kit dispute

Bilaspur: टूल किट विवाद पर हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, रमन सिंह और पात्रा ने लगाई थी याचिका

Tue, 12 Sep 2023 08:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 12 Sep 2023 08:32 PM IST
सार

मामले में हाईकोर्ट ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद दोनों नेताओं को अंतरिम राहत देते हुए पुलिस की जांच व कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। मंगलवार को हाईकोर्ट में मामले में अंतिम सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा है।

विज्ञापन
High Court reserved its decision on tool kit dispute
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टूल किट विवाद पर हाईकोर्ट ने भाजपा नेताओं की याचिका पर बहस के बाद फैसला सुरक्षित रखा है। भाजपा नेता संबित पात्रा और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने अपने खिलाफ एफआईआर को निरस्त करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगाई है।

विज्ञापन


दरअसल छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 18 मई 2021 को अपने ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस का कथित लेटर पोस्ट किया था। जिसमें दावा किया गया था, कि इसमें देश का माहौल खराब करने की तैयारी की प्लानिंग लिखी है। इसमें लिखा गया था, कि विदेशी मीडिया में देश को बदनाम करने दुष्प्रचार और जलती लाशों की फोटो दिखाने का कांग्रेस षड्यंत्र कर रही है। ऐसा ही पोस्ट संबित पात्रा ने भी किया था। जिस पर युवा कांग्रेस के नेताओं ने रमन सिंह व संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया था।

विज्ञापन

 

मामले में हाईकोर्ट ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद दोनों नेताओं को अंतरिम राहत देते हुए पुलिस की जांच व कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। मंगलवार को हाईकोर्ट में मामले में अंतिम सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed