फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Hearing held in High Court regarding poor electricity system in Bilaspur

Bilaspur: बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, नगर निगम आयुक्त ने पेश किया शपथ पत्र

Fri, 06 Sep 2024 09:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 06 Sep 2024 09:41 PM IST
सार

चीफ जस्टिस ने कहा कि शहर में तो खराब हालत हैं ही, पूरे प्रदेश में भी बिजली वितरण की स्थिति अच्छी नहीं है। प्रदेश में कहीं भी जाएं बिजली के संबंध में लोगों की शिकायत जरूर मिलेगी।

विज्ञापन
Hearing held in High Court regarding poor electricity system in Bilaspur
बिलासपुर हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर शहर की बदहाल बिजली व्यवस्था पर शुक्रवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। नगर निगम आयुक्त की ओर से लिखित शपथ पत्र प्रस्तुत कर बताया गया कि पूरे शहर में विद्युत् व्यवस्था को ठीक करने के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है। इसके लिए अलग-अलग दल अपना काम करने में जुटे हुए हैं। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि वे भी शहर में निकल कर देखेंगे कि व्यवस्था में कितना सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बिजली व्यवस्था चौपट है।

विज्ञापन


चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने सुनवाई करते हुए साफ कहा कि जब तक शहर और आसपास के इलाके में विद्युत् व्यवस्था ठीक न हो जाए हम इस केस को डिस्पोज ऑफ नहीं करेंगे और सुनवाई जारी रहेगी। अगली सुनवाई 7 अक्तूबर को निर्धारित की गई है। नगर निगम बिलासपुर के आयुक्त ने कोर्ट में प्रस्तुत शपथपत्र में बताया कि नगर निगम सीमा क्षेत्र में स्ट्रीट लाईट्स और सड़क पर लगाई गई अन्य लाइट और खंभों के लिए अलग-अलग टीम बनाकर निगरानी की जा रही है। जिस जगह लाइट खराब है उन्हें सुधारा या बदला जा रहा है। निरंतर निगरानी करते हुए व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन


चीफ जस्टिस ने कहा कि शहर में तो खराब हालत हैं ही, पूरे प्रदेश में भी बिजली वितरण की स्थिति अच्छी नहीं है। प्रदेश में कहीं भी जाएं बिजली के संबंध में लोगों की शिकायत जरूर मिलेगी। मुख्य मार्ग में ही अंधकार रहता है। हाइवे की हालत भी बहुत बेकार है। शाम होते ही कई जगह रायपुर एक्सप्रेसवे में अंधेरा छाया रहता है। चीफ जस्टिस ने अंधेरे के कारण स़ड़कों पर वाहन से कुचलकर मवेशियों की मौत पर भी दुख जताया। कोर्ट ने कहा कि दुःख की बात है कि हम स्लॉटर हाउस के लिए अलग कानून बना रहे हैं और इधर सड़कों पर मवेशी वाहनों की चपेट में आकर मारे जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर बैठे मवेशियों से टकराकर दुपहिया सवार भी मारे जा रहे हैं। नगर निगम बिलासपुर की ओर से डिवीजन बेंच में बताया कि अभी सारी सड़कों पर आवारा मवेशियों को पकड़ने का इंतजाम किया गया है। फिलहाल 11 काउ कैचर मंगाए गये थे, जो सभी आ चुके हैं और निगम के दल इन्हें लेकर रोजाना सड़कों पर अपना काम करते आ रहे हैं। हाईकोर्ट ने खराब विद्युत् वितरण व्यवस्था और शहरी क्षेत्रों में गड़बड़ी को लेकर उर्जा सचिव से भी शुक्रवार शाम तक शपथपत्र मांगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed