{"_id":"64ae3c94bd165e09d60192f7","slug":"goons-thrashed-the-young-man-on-the-middle-of-the-road-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: बीच सड़क पर दबंगों ने युवक के साथ की जमकर मारपीट, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: बीच सड़क पर दबंगों ने युवक के साथ की जमकर मारपीट, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Wed, 12 Jul 2023 11:09 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:09 AM IST
सार
बिलासपुर मे युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। सरेराह चौक के पास होटल के सामने हुई मारपीट का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर मे युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। सरेराह चौक के पास होटल के सामने हुई मारपीट का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कार को बेचने और एडवांस की रकम लेकर गाड़ी किसी अन्य को बेच देने पर नाराज होकर आरोपीयों ने नितेश गुप्ता से मारपीट की। बदमाशों ने नितेश को पहले शिव टॉकीज चौक के पास बुलाया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसका अब सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। मारपीट जैसे घटना की तारबाहर थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले में पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में जुट गई है। तारबाहर पुलिस मामले में मोहम्मद इरशाद पिता मोहम्मद मुस्ताक उम्र 32 वर्ष फैजनगर तालापारा,अमन दास मानिकपुरी पिता परदेसी दास उम्र 25 वर्ष शिव टॉकीज चौक सिटी कोतवाली, विनोद कश्यप पिता यशवंत कश्यप उम्र 30 वर्ष निवासी टिकरापारा सिटी कोतवाली को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस पुछताछ कर आगे विवेचना कर रही है।
विज्ञापन