{"_id":"68f06e175fd71c8a8200ee5a","slug":"former-assembly-speaker-dharamlal-kaushik-distributed-bicycles-to-girl-students-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने छात्राओं को वितरित की साइकिलें, बोले- शिक्षा ही सशक्तिकरण की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने छात्राओं को वितरित की साइकिलें, बोले- शिक्षा ही सशक्तिकरण की राह
Thu, 16 Oct 2025 09:31 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 16 Oct 2025 09:31 AM IST
सार
धरमलाल कौशिक ने कहा कि इस योजना ने न केवल छात्राओं के लिए शिक्षा के द्वार खोले हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना को भी मजबूत किया है।
विज्ञापन
पूर्व विधानसभा धरमलाल कौशिक अध्यक्ष ने छात्राओं को वितरित की साइकिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने सरस्वती सायकल वितरण योजना के तहत ग्राम पंचायत सारधा के शासकीय स्कूल में छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित कीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरस्वती सायकल योजना का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को स्कूल तक पहुंचने में सुविधा प्रदान करना और शिक्षा के प्रति निरंतरता बनाए रखना है।
विज्ञापन
धरमलाल कौशिक ने कहा कि इस योजना ने न केवल छात्राओं के लिए शिक्षा के द्वार खोले हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना को भी मजबूत किया है। उन्होंने कहा, 'अब बेटियाँ स्कूल जाने के लिए पहले से अधिक उत्साहित हैं और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत हैं।'
विज्ञापन
राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत अब तक लाखों छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की जा चुकी हैं। योजना ने शिक्षा को सुलभ बनाते हुए बालिकाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन