फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Fire broke out in the canteen of SECR DRM office in Bilaspur

Bilaspur: डीआरएम कार्यालय की कैंटीन में लगी आग, करंट की चपेट में आकर कर्मचारी जमीन पर गिरा

Tue, 16 May 2023 05:22 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 16 May 2023 05:22 PM IST
सार

रिपेयरिंग का काम कर रहा एक कर्मचारी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसे उपचार के लिए रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Fire broke out in the canteen of SECR DRM office in Bilaspur
डीआरएम ऑफिस की कैंटीन। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम कार्यालय की कैंटीन में मंगलवार सुबह आग लग गई। इस दौरान वहां रिपेयरिंग का काम कर रहा एक कर्मचारी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसे उपचार के लिए रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया। इसके चलते बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कैंटीन में विद्युत कर्मचारी मंगलवार सुबह काम कर रहा था। इसी दौरान शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। तभी कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया और तेज झटका लगने के कारण जमीन पर जा गिरा। इस दौरान मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उसे अस्पताल भिजवाया और तत्काल ही वहां मौजूद अग्निश्मन यंत्र से आग पर काबू पाया। डीआरएम कार्यालय के साथ डीपीओ, रेलवे पुलिस कंट्रोल रूम, आरपीएफ कंट्रोल रूम, सेंट्रल बैंक सहित अन्य कार्यालय मौजूद है। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed