फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Eight accused arrested in young man murder on the road in Bilaspur

सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर युवक की हत्या: बिलासपुर में 8-10 बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीटा, फिर मार दिया चाकू

Wed, 17 May 2023 08:31 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 17 May 2023 08:31 PM IST
सार

पवन का भी तोरवा और सिरगिट्टी थाने का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। बहरहाल, वारदात के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
 

विज्ञापन
Eight accused arrested in young man murder on the road in Bilaspur
पवन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार देर शाम सरेराह एक युवक की हत्या कर दी गई। आठ-10 बदमाशों ने युवक को सड़क पर दौड़ा लिया और उसे लाठी-डंडों से पीटा। इसके बाद चाकू से वारकर उसे मार डाला। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, नयापारा गणेश नगर निवासी पवन सोनी (25) अपने घर से मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे दुकान जाने के लिए निकला था। इसी दौरान गणेश नगर तिराहे के पास आठ-10 युवकों ने उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पवन पर ताबड़तोड़ कई वार किए गए। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है, पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। पिछले दिनों पवन का कुछ युवकों के साथ झगड़ा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed