फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   chhattisgarh bjp prabhari om mathur on cm face in vidhansabha chunav 2023 in bilaspur

'जिताऊ कैंडिडेट को टिकट देगी BJP': छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर बोले- केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा CM का चेहरा

Thu, 02 Mar 2023 07:19 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 02 Mar 2023 07:19 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में 2023 की तैयारियों में भाजपा ने ताकत झोंक दी है। भाजपा के दिग्गज नेता प्रभारी लगातार प्रदेश का दौरा कर संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं। भाजपा का फोकस चुनाव से पहले संभागवार संगठन को मजबूत व चुनाव के लिए खड़ा करने पर है। इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर आज बिलासपुर पहुंचे। यहां उन्होंने सम्भागीय पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के साथ आगामी चुनाव को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों और रणनीति पर चर्चा की। 

विज्ञापन
chhattisgarh bjp prabhari om mathur on cm face in vidhansabha chunav 2023 in bilaspur
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने बिलासपुर में मीडिया से बात की। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा कौन होगा, इसका निर्णय न मैं कर सकता हूं और न यहां की टीम। उन्होंने कहा कि, भाजपा संगठन की पार्टी है, यह किसी व्यक्ति या परिवार की नहीं है। सिस्टम बना हुआ है और मुख्यमंत्री के चेहरे पर केंद्रीय संसदीय बोर्ड निर्णय करता है। बार्ड ही तय करता है कि चुनाव कौन लड़ेगा और कौन चेहरा होगा। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि पार्टी सिर्फ जिताऊ उम्मीदवार को ही टिकट देगी। भाजपा प्रभारी ओम माथुर गुरुवार को बिलासपुर दौरे पर पहुंचे थे। 

विज्ञापन


हर चुनाव में 30 से 40 फीसदी नए चेहरे
मीडिया से चर्चा के दौरान प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि, जहां तक नए चेहरे को मुख्यमंत्री बनाने का सवाल है तो किसी भी स्टेट की रणनीति, दूसरी जगह लागू नहीं होती है। बाकी सारे निर्णय केंद्रीय समिति करती है, जिसे कार्यकर्ता मानते हैं। कहा कि, भाजपा के पिछले चुनावों का इतिहास खंगालेंगे तो पता चलेगा कि रुटीन में ही 30 से 40 फीसदी नए चेहरे आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि, भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, तो इसमें नए लोग भी आए हैं। गुजरात का फार्मूला यहां लागू होगा, यहां का फॉर्मूला किसी और जगह, ऐसा नहीं है। जिताऊ कैंडिडेट ध्यान में रखकर हम टिकट देंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का वायुमंडल बेअसर
भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। त्रिपुरा और मेघालय में भाजपा अकेले और नागालैंड में अलायन्स के साथ लड़ी। जो स्थिति है, उसमें त्रिपुरा में हम बहुमत की तरफ बढ़ रहे हैं। नगालैंड में हमारा अलायन्स सरकार बनाने जा रहा रहा है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के नाम पर जो वायुमंडल बनाया गया, उसका असर क्या हुआ, इसका जवाब जनता ने दे दिया है। ओम माथुर ने भाजपा की चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की। 


महंगाई का असर नहीं, केवल वायुमंडल बना जा रहा
ओम माथुर ने कहा कि, महंगाई का असर नहीं है। केवल महंगाई का वायुमंडल बनाया जा रहा है। इस परिस्थिति में जो रिजल्ट आ रहे हैं, उसकी तरफ भी देखना चाहिए। त्रिपुरा और नगालैंड में जो रिजल्ट आ रहा है। जहां कांग्रेस और कम्युनिस्ट एक होकर लड़ रहे हैं, वहां भी यह वायुमंडल बनाया गया। ढोल बजाया गया, लेकिन उसका कोई असर नहीं हो रहा है। मोदी जी ने जो ग्रामीण विकास की योजनाएं लागू की हैं, उसका असर वोटर के मानसिकता पर है। भाजपा हर विषय से सबक लेती है। भाजपा कोई एजेंसी नहीं है। हर हार-जीत से सबक लेकर हम आगे बढ़ते हैं। हम किसी को चुनौती नहीं मानते हैं। 

पहले चरण में रायपुर, सरगुजा और बिलासपुर में कार्यक्रम
उन्होंने कहा कि, संगठन की गतिविधियों के लिए संभागवार पार्टी पदाधिकारी, जिसमें मंडल, जिला व बूथ के कार्यकर्ता शामिल हैं, सीधे उनके बीच जाकर चर्चा की जा रही है। आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि, वे जहां भी चुनाव के लिए जाते हैं दो हिस्सो में कार्यक्रम को बांटते हैं। जिसमें चुनावी पॉलिटिकल कार्य और चुनावी टेक्निकल कार्य के लिए संगठनात्मक बैठक होती है। पहले चरण में बिलासपुर, सरगुजा और रायपुर संभाग में कार्यक्रम तय किया गया है। जिसके बाद अन्य दो संभाग का कार्यक्रम तय कर दौरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed