CG election 2023: भाजपा ने जारी की चौथी सूची, बेलतरा विधानसभा सीट से सुशांत शुक्ला को मिला टिकट
मिडिया से बात करते हुए सुशांत शुक्ला ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है उस पर वो खरा उतरेंगे और बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद बेलतरा विधानसभा में प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। बेलतरा विधानसभा से सिटिंग विधायक रजनीश सिंह का टिकट काटते हुए सुशांत शुक्ला को मौका दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए बचे हुए चार सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
वहीं सुशांत शुक्ला को टिकट मिलने के बाद पार्टी के युवा नेताओं में उत्साह दिख रहा है। जैसे ही सुशांत शुक्ला को उम्मीदवार के रूप में चयनित किया गया वो नामांकन फार्म लेने कलेक्ट्रेट पहुंचें। मिडिया से बात करते हुए सुशांत शुक्ला ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है उस पर वो खरा उतरेंगे और बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे। वहीं सिटिंग एमएलए के टिकट काटने पर उन्होंने कहा कि रजनीश सिंह के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।