{"_id":"63bcf785d96cde76635ef4d0","slug":"big-action-of-bilaspur-police-youth-doing-drug-business-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे का कारोबार कर रहा युवक गिरफ्तार, 145 प्रतिबंधित कफ सिरफ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे का कारोबार कर रहा युवक गिरफ्तार, 145 प्रतिबंधित कफ सिरफ बरामद
Tue, 10 Jan 2023 10:58 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 10 Jan 2023 10:58 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
नशे का कारोबार कर रहे युवक को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक ग्राहक की तलाश कर रहा था। इसी बीच पुलिस ग्राहक बनकर पहुंची और नशीली दवा के साथ युवक को पकड़ लिया।
दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जरहाभाठा ओमनगर के रहने वाला युवक अमर रात्रे पुत्र सतीश रात्रे इलाके में बिक्री करने बाहर से प्रतिबंधित कफ सिरफ लाया है। उसे बेच भी रहा है। थाना प्रभारी के निर्देश पर आरक्षक ग्राहक बनकर युवक के पास पहुंचा और बड़ी संख्या में सिरफ का खेप खरीदने की बात कही।
इस पर युवक मोटी रकम मिलने की लालच में आ गया। वह कफ सिरफ लेने चला गया। इसी बीच पुलिस की टीम अलग-अलग जगह पर तैनात हो गई जैसे ही युवक कफ सिरफ लेकर आया तो पुलिस की टीम ने उसे दबोच लिया। उसके बाद से 145 नग प्रतिबंधित कफ सिरफ जब्त किए गए हैं।