फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Angered by the non-construction of the road punch made a ruckus by climbing tower

Bilaspur: सड़क निर्माण न होने से नाराज पंच ने टावर पर चढ़कर किया हंगामा, आला अधिकारियों में मचा हड़कंप

Sat, 05 Aug 2023 10:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 05 Aug 2023 10:55 AM IST
सार

बिलासपुर जिले मे अजीबो-गरीब मामला सामने आया जिसमे एक व्यक्ति अपनी मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जिसके बाद प्रशासन के आला अधिकारियों ने काफी समझाकर उसे नीचे उतारा।

विज्ञापन
Angered by the non-construction of the road punch made a ruckus by climbing tower
Bilaspur News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर जिले मे अजीबो-गरीब मामला सामने आया जिसमे एक व्यक्ति अपनी मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जिसके बाद प्रशासन के आला अधिकारियों ने काफी समझाकर उसे नीचे उतारा। दरअसल तखतपुर मे सड़क की मांग पूरी नहीं होने पर एक पंचायत का पंच मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इसकी जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए और आश्वासन देकर उसे टावर से नीचे उतारा। यह मामला शुक्रवार शाम का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


बता दें कि शोले फिल्म के धर्मेंद्र की तरह ग्राम पंचायत देवरी के पंच जयशंकर चौबे पंचायत क्षेत्र में सड़क नहीं बनने से परेशान हो गया। उसका कहना है कि कई बार सड़क के लिए प्रयास किया गया लेकिन काम नहीं हो पाया। जो अपनी मांग को पूरी होता न देख शुक्रवार को गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गया और सड़क नहीं बनने पर प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी करता रहा। 
विज्ञापन


गांव के पंच के द्वारा टावर में चढ़ने की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी तखतपुर एस आर साहू और नायब तहसीलदार राहुल साहू पहुंचें और टावर पर चढ़े जयशंकर चौबे को समाझा बुझाकर टावर से नीचे उतारा गया। पंच को आश्वस्त किया गया कि उसकी मांग के बारे में उच्चाधिकारीयों को अवगत कराया जाएगा और जल्द पूरा कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत देवरी के पंच जयशंकर चौबे ने सड़क निर्माण की बात को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा हुआ था जिसे समाझा बुझाकर नीचे उतारा गया। -राहुल साहू नायब तहसीलदार तखतपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed