फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bike riding father and son died due to car collision in kabirdham

सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, मां और भतीजे की हालत गंभीर

Sun, 19 Feb 2023 07:51 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 19 Feb 2023 07:51 PM IST
सार

पुलिस ने घेराबंदी कर देर रात ही टक्कर मारने वाली कार को पकड़ लिया। कार चालक को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दुर्गेश और उसके पिता नवल के शवों का रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में नवल के भाई की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन
bike riding father and son died due to car collision in kabirdham
कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि मां और दो साल का भतीजा गंभीर रूप से घायल है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। हादसा तेज रफ्तार कार के बाइक को टक्कर मारने के चलते हुआ। हादसे के बाद कार सवार भाग निकला। हालांकि आगे लोगो ने उसे घेरकर पकड़ लिया। चारों लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। मामला लोहारा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, महाराजपुर गांव निवासी दुर्गेश पाली (22) अपने पिता नवल पाली (60), मां रंभा पाली (58) और दो साल के भतीजे दुशांत के साथ एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने सहसपुर, धमधा गए थे। वहां से चारों बाइक पर शनिवार रात गांव लौट रहे थे। अभी वे सिल्हाती ब्राह्मण टोला के पास पहुंचे थे कि एक तेज रफ्तार कार उन्हें सामने से टक्कर मारते हुए भाग निकली। हादसे में दुर्गेश और उसके पिता नवल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रंभा पाली और दुशांत घायल हो गए। 
विज्ञापन


हादसा होता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां उनकी हालत गंभीर देखकर रायपुर एम्स रेफर कर दिया गया है। दूसरी ओर पुलिस ने घेराबंदी कर देर रात ही टक्कर मारने वाली कार को पकड़ लिया। कार चालक को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दुर्गेश और उसके पिता नवल के शवों का रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में नवल के भाई की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed