फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bike rider dies in accident in Jagdalpur

Road Accident: बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में युवक की हुई मौत; चालक फरार

Wed, 16 Jul 2025 08:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 16 Jul 2025 08:47 PM IST
सार

जगदलपुर जिले में तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद से बस चालक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
Bike rider dies in accident in Jagdalpur
यात्री बस ने बाइक को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हाइवे-30 पर बुधवार की शाम एक तेज रफ्तार यात्री बस ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद से बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस के साथ ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। तीन दिन के अंदर यह दूसरा बड़ा हादसा बताया जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि रायपुर से यात्रियों को लेकर बस जगदलपुर जा रही थी। अचानक कोतवाली थाना क्षेत्र के कुदालगांव के पास सामने चल रही एक बाइक सवार को बस चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हूए अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तत्काल बाद ही बस में सवार यात्री बस से उतर कर भाग गए। वहीं, चालक व परिचालक भी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद से हाइवे में जाम की स्थिति बन गई थी। 
विज्ञापन

  
तीन दिन पहले ही हुआ था हादसा
बता दें कि तीन दिन पहले बस्तर के पास भी एक तेज रफ्तार यात्री बस पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक ट्रक से टकरा गया था। इस हादसे में बस चालक व परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन-प्रशासन ने की बैठक
बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए बस्तर पुलिस के साथ ही प्रशासन ने यात्री बस चालको की बैठक की थी। इसमें दूर से आने वाले बस चालकों की जांच के साथ ही अन्य बातों को लेकर दिशा निर्देश भी जारी किया था, लेकिन इस बैठक के दूसरे दिन ही यह बड़ी घटना घटित हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed