फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bike rider dies after being hit by hydra in Korba

Road Accident In Korba : हाइड्रा की चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी व बच्चे की बाल-बाल बची जान

Tue, 08 Aug 2023 07:58 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Tue, 08 Aug 2023 07:58 PM IST
सार

कोरबा में बाइक सवार दंपति बच्चे समेत हाईड्रा के नीचे आ गए। हादसे में बाइक चला रहे सेवक दास महंत की मौत हो गई, जबकि पत्नी और पांच साल का बच्चे सुरक्षित है। परिजनों को वाहन मालिक ने एक लाख रुपये और शासन की तरफ से 25 हजार रुपये दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by hydra in Korba
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दर्री थाना क्षेत्र में मंगल भवन के पास एक बाइक सवार दंपति बच्चे समेत हाईड्रा के नीचे आ गए। हादसे में बाइक चला रहे सेवक दास महंत की मौत हो गई, जबकि पत्नी और पांच साल का बच्चे सुरक्षित है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। लोगों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही दर्री सीएसपी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने के प्रयास में जुट गए।

विज्ञापन


स्याहीमुड़ी निवासी सेवक दास महंत अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान सड़क हादसे में सेवक दास महंत की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया और नारेबाजी करने लगे। लोगों के विरोध प्रदर्शन की सूचना पाकर दर्री सीएसपी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने के प्रयास में जुट गए। घंटों मशक्कत के बाद मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि दिया गया तब जाकर चक्का जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन


दर्री सीएसपी रॉबिंसन गुड़िया ने बताया कि सेवक दास इंडवैल कंपनी में वेल्डर का काम करता था। वह किसी काम से दर्री गया हुआ था। घर वापस आते समय यह हादसा हुआ है। मृतक परिजन को एक लाख रुपये सहायता राशि के रूप में वाहन के मालिक ने दी है। वहीं, शासन की ओर से 25 हजार रुपये दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है वहां भारी वाहनों का दबाव हमेशा बना रहता है और वहां सड़क की स्थिती भी काफी खराब है। स्थानीय लोगों ने सड़क को दुरुस्त करने की कई बार मांग उठाई, लेकिन स्थिती जस की तस बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed