{"_id":"63ce9ceb99f8231540289ea0","slug":"bike-rider-did-obscene-act-with-girl-going-to-school-in-gpm-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा से अश्लील हरकत, विरोध करने पर बाइक सवार युवक ने की मारपीट; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा से अश्लील हरकत, विरोध करने पर बाइक सवार युवक ने की मारपीट; आरोपी गिरफ्तार
Mon, 23 Jan 2023 08:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 23 Jan 2023 08:12 PM IST
सार
लड़की घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। वह छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसके गांव और ठिकाने पर दबिश दी। इसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। लड़की के भी बयान लिए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में स्कूल जा रही 12वीं की एक छात्रा से युवक ने छेड़छाड़ की। लड़की ने विरोध किया तो युवक ने उससे मारपीट कर दी। इसके बाद छात्रा अपने घर पहुंची और परिजनों को बताया। उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, खोडरी चौकी निवासी छात्रा सोमवार को स्कूल जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान जोगीसार निवासी दीपक बैगा उर्फ लल्लू बाइक से पहुंच गया। उसने छात्रा को रोक लिया और अश्लील हरकत करने लगा। इस पर छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। यह देखकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन
इसके बाद लड़की घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। वह छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसके गांव और ठिकाने पर दबिश दी। इसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। लड़की के भी बयान लिए गए हैं।
विज्ञापन