फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bike rider death in road accident, people jammed ambikapur-banaras road

Ambikapur : तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, गुस्साए लोगों ने जाम किया अंबिकापुर-बनारस मार्ग

Tue, 01 Nov 2022 02:09 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 01 Nov 2022 02:09 PM IST
सार

अंबिकापुर-बनारस मुख्यमार्ग में वाड्रफनगर और छत्तीसगढ़ की सीमा तक सड़क की हालत अत्यंत जर्जर है। खराब सड़क के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। ज्यादातर सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है। खराब सड़क को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी सुधार की पहल नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
bike rider death in road accident, people jammed ambikapur-banaras road
ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत पर गुस्साए लोगों ने सड़क जाम की। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़क के बलरामपुर में मंगलवार को ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर जाम लगा दिया है। चार घंटे से मुख्य मार्ग पूरी तरह से बंद है। इसके चलते वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। सूचना मिलने पर एसडीएम, तहसीलदार सहित पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। सड़क अत्यंत जर्जर हो जाने के कारण आए दिन हो रहे हादसों से लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन




सामने से ट्रेलर ने मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, परसडीह निवासी अमन खैरा (25) पुत्र मंधारी राम अपने एक साथी के साथ बाइक पर वाड्रफनगर जा रहा था। अभी वह अंबिकापुर-बनारस रोड पर मोरन नदी पुल के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और सिर पर चोट लगने से अमन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


शव सड़क पर रख चक्काजाम
हादसे के बाद बड़ी संख्या में परसडीहा के लोग मौके पर पहुंच गए और शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर वाड्रफनगर एसडीएम दीपक निकुंज, वाड्रफनगर चौकी प्रभारी प्रकाश पासवान, तहसीलदार सुरेंद्र पैकरा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दे रहे हैं। लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और सड़क ठीक करवाने की मांग पर अड़े हुए हैं। करीब चार घंटे से बनारस रोड बंद होने से दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




खराब सड़क के कारण हो रहे हादसे
अंबिकापुर-बनारस मुख्यमार्ग में वाड्रफनगर और छत्तीसगढ़ की सीमा तक सड़क की हालत अत्यंत जर्जर है। खराब सड़क के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। ज्यादातर सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है। खराब सड़क को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी सुधार की पहल नहीं हो सकी है। इसी खराब सड़क को लेकर शिक्षामंत्री डा. प्रेमसाय सिंह ने बयान दे दिया था कि खराब सड़क के कारण हादसे कम हो रहे हैं। इस बयान को लेकर डा. प्रेमसाय की खासी किरकिरी भी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed