फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Video of boy kicking girl in Bijapur goes viral

Bijapur: लड़की को लात मारते हुए लड़के का वीडियो हुआ वायरल, अधीक्षक सस्पेंड, मंडल संयोजक को नोटिस जारी

Tue, 01 Aug 2023 10:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 01 Aug 2023 10:11 PM IST
सार

छात्रावास में दसवीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र से बारहवीं की छात्रा अंक सूची मांग रही है। लेकिन छात्र उसे अंक सूची नहीं देने की जिद कर रहा हैं। दोनों में नोकझोंक बढ़ी और तैस में आकर लड़के ने लड़की को पेट मे लात मार दी।

विज्ञापन
Video of boy kicking girl in Bijapur goes viral
लड़की को पीटते हुए वीडियो वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के आवापल्ली में प्री मेट्रिक छात्रवास का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक लड़की लड़के से अंक सूची मांग रही है। लड़के ने अंक सूची देने से इनकार करते हुए लड़की के पेट में जोरदार लात मार दी। जिससे लड़की रोते हुए वहीं गिर पड़ी। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया और प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया हैं। वहीं मंडल संयोजक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया हैं। 

विज्ञापन


दरअसल सोमवार की शाम को एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें प्री मेट्रिक छात्रावास में दसवीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र से बारहवीं की छात्रा अंक सूची मांग रही है। लेकिन छात्र उसे अंक सूची नहीं देने की जिद कर रहा हैं। दोनों में नोकझोंक बढ़ी और तैस में आकर लड़के ने लड़की को पेट मे लात मार दी। जिससे लड़की रोते हुए वहीं गिर पड़ी। इस घटना का वीडियो वहीं के छात्रों द्वारा बना लिया गया और उसे वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मंगलवार की सुबह सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने प्री मेट्रिक छात्रावास का दौरा कर पूरे मामले से रूबरू हुए। सहायक आयुक्त ने कलेक्टर के निर्देश पर प्री मेट्रिक छात्रावास अधीक्षक रुद्रप्रताप झाड़ी को निलंबित कर दिया हैं।
विज्ञापन


वहीं प्रभारी मंडल संयोजक रामकृष्ण पंदमपल्ली को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सहायक आयुक्त केएस मशराम ने कहा गया है कि आपको विभाग द्वारा संचालित छात्रावास, आश्रमों में निवासरत छात्र छात्राओं के शैक्षणिक एंव आवासीय व्यवस्था के संचालन के लिए आपको प्रभारी मंडल संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। किंतु आपके द्वारा प्रभारी मंडल संयोजक के दायित्व का निर्वहन नियमानुसार नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण उसूर ब्लाक में संचालित आश्रम , छात्रावासो का सही संचालन में भारी लापरवाही हो रही है। इस कृत्य के लिए क्यों  न आपको मंडल संयोजक के पद से पृथक करते हुए आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही  प्रस्तावित की जाए। सहायक  आयुक्त ने मंडल संयोजक को तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed