{"_id":"693c2722346a6f794d0b96ef","slug":"ural-woman-seriously-injured-in-maoist-planted-ied-blast-in-bijapur-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर: माओवादियों के लगाये IED ब्लास्ट में ग्रामीण महिला गंभीर रूप से घायल, जवानों ने तेज की सर्चिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर: माओवादियों के लगाये IED ब्लास्ट में ग्रामीण महिला गंभीर रूप से घायल, जवानों ने तेज की सर्चिंग
Fri, 12 Dec 2025 08:17 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 12 Dec 2025 08:17 PM IST
सार
बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लाक फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के चुचकोंटा क्षेत्र में माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED के विस्फोट होने से एक ग्रामीण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
IED
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लाक फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के चुचकोंटा क्षेत्र में माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED के विस्फोट होने से एक ग्रामीण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।जानकारी के मुताबिक दिनांक 11 दिसंबर 2025 को चुचकोंटा निवासी लच्छी माड़वी (उम्र 24 वर्ष) पत्नी बामन माड़वी, रोज की तरह जंगल में गाय चराने चुचकोंटा के जंगल की ओर गई थीं। लगभग दोपहर 3 बजे, जंगल में माओवादियों द्वारा पूर्व से लगाए गए प्रेशर IED पर उनका पैर पड़ गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और उनके पैर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
घायल महिला को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। इसके बाद उचित इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया जा रहा है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन