फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Two naxalites involved in murder and explosion arrested

Bijapur: हत्या और विस्फोट की घटना में शामिल दो नक्सली गिरफ्तार, नक्सल विरोधी अभियान के तहत मिली सफलता

Sat, 06 May 2023 08:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 06 May 2023 08:24 PM IST
सार

बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत शनिवार को सुरक्षाबल के जवानों ने बड़े तुंगाली से दो माओवादियों को गिरफ्तार किया हैं।

विज्ञापन
Two naxalites involved in murder and explosion arrested
हत्या और विस्फोट की घटना में शामिल दो नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत शनिवार को सुरक्षाबल के जवानों ने बड़े तुंगाली से दो माओवादियों को गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए माओवादी हत्या और विस्फोट की वारदात में शामिल थे।

विज्ञापन

 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को जांगला थाना से जिलाबल, डीआरजी व सीआरपीएफ 222 बटालियन की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर बड़े तुंगाली की ओर निकली हुई थी। अभियान के दौरान जन मिलिशिया सदस्य गांधी लेकाम पिता सोमलू उम्र 19 निवासी बड़े तुंगाली व जन मिलिशिया सदस्य मोटू लेकाम पिता सोमलू उम्र 21 निवासी बड़े तुंगाली को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक माओवादी गांधी लेकाम 17 अप्रैल को बड़े तुंगाली नाला के पास सुरक्षा बल के जवानों पर बम विस्फोट करने की घटना में शामिल था। वही मोटू लेकाम 1 अक्टूबर 2020 को छोटे गोंगला व बरदेला में ग्रामीण की हत्या की घटना में शामिल था। पकड़े गए दोनों माओवादियों के विरुद्ध जांगला थाना में वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर बीजापुर न्ययालय पेश किया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed