फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Two Naxalites arrested under anti-Maoist operation in Bijapur

Bijapur: माओवादी विरोधी अभियान के तहत दो नक्सली गिरफ्तार, तीसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

Sat, 28 Oct 2023 07:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 28 Oct 2023 07:21 PM IST
सार

पकड़े गये माओवादियों से पूछताछ करने पर फरार के सबंध में बताया गया। फरार तीसरे (विधि से संघर्षरत बालक) को कोकरा से पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर बताया कि विगत पांच दिनों से कोकरा निवासी गुडडू मोड़ियाम जो मंडीगुड़ा बीजापुर में घर बनाकर रह रहा है।

विज्ञापन
Two Naxalites arrested under anti-Maoist operation in  Bijapur
माओवादी विरोधी अभियान के तहत दो नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत थाना बीजापुर, डीआरजी एवं बस्तर फाइटर की संयुक्त टीम पेट्रोलिंग पर नयापारा पामलवाया की ओर निकली थी।पेट्रोलिंग के दौरान गोरना-मनकेली की ओर जाने वाली सड़क पर सड़क किनारे पेड़ पर पम्पलेट बैनर लगाते कुछ संदिग्ध नजर आये जिन्हे संयुक्त पार्टी द्वारा घेराबंदी कर दो माओवादिओं को पकड़ा गया। इस दौरान एक नक्सली अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़ा हुआ । पकड़े गये माओवादियों से पुछताछ पर अपना नाम सहदेव कवासी, पिता लिंगा कवासी, उम्र 20 वर्ष निवासी इसुलनार थाना बीजापुर बताया वहीं दूसरा  विधि से संघर्षरत बालक जो आदिवासी बाल संघ का सदस्य है। 

विज्ञापन

 

पकड़े गये माओवादियों से पूछताछ करने पर फरार के सबंध में बताया गया। फरार तीसरे (विधि से संघर्षरत बालक) को कोकरा से पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर बताया कि विगत पांच दिनों से कोकरा निवासी गुडडू मोड़ियाम जो मंडीगुड़ा बीजापुर में घर बनाकर रह रहा है। पुलिस पार्टी द्वारा तत्काल मंडीगुड़ा पहुंच कर गुडडू मोड़ियाम पिता मंगू मोड़ियाम उम्र 22 वर्ष निवासी कायतापारा कोकरा थाना बीजापुर हाल मडीगुड़ा पारा बीजापुर को पकड़ा गया जो घर पर उपस्थित मिला । तलाशी में बिस्तर के नीचे से प्लास्टिक थैला में 15 नग माओवादी पर्चा बरामद हुआ। 

विज्ञापन

 

उपरोक्त सभी के विरूद्ध थाना बीजापुर में छत्तीसगढ़ विशेष जनसुरक्षा अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्यवाही उपरांत  न्यायालय दंतेवाड़ा  एवं विधि से संघर्षरत बालको को किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed