फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   two militia members arrested with explosives in bijapur

Chhattisgarh: जवानों को बड़ी कामयाबी, विस्फोटक के साथ दो मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार

Sat, 23 Mar 2024 08:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 23 Mar 2024 08:04 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर से जवानों ने दो मिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान थैले की जांच हुई। जिसमें विस्फोटक सामान भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन
two militia members arrested with explosives in bijapur
दो मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बासागुड़ा थाना क्षेत्र के गगनपल्ली के मुरकीपाड़ पारा के जंगल से जवानों ने दो मिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। जिनके कब्जे से टिफिन बम, शासन विरोधी पाम्पलेट और पर्चा बरामद किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को बासागुड़ा से कोबरा 210 और जिलाबल की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर बासागुड़ा थाना क्षेत्र के गगनपल्ली की ओर निकली हुई थी। अभियान के दौरान गगनपल्ली मुरकीपाड़ पारा के जंगल से पुलिस पार्टी को देखकर छुपते भागते हुए दो संदिग्ध को पकड़ा गया।
विज्ञापन


जिनके पास से तलाशी के दौरान थैले से टिफिन बम और प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन द्वारा शासन विरोधी पाम्पलेट व पर्चा बरामद किया गया। पूछताछ करने पर अपना नाम माड़वी कोसा पिता बुधरा उम्र 26 निवासी मुरकीपाड़ पारा गगनपल्ली व पोडियाम हड़मा पिता पोडियाम हुंगा उम्र 25 निवासी मुरकीपाड़ पारा गगनपल्ली थाना बासागुड़ा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध थाना बासागुड़ा में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम व छग विशेष जनसुरक्षा अधिनियम 2005 की धाराओं में कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्ययालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed