{"_id":"6453d614135a8c216b0d2013","slug":"two-maoists-involved-in-arson-arrested-in-bijapur-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: आगजनी की घटना में शामिल दो माओवादी गिरफ्तार, जिला बल और सीआरपीएफ ने की संयुक्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: आगजनी की घटना में शामिल दो माओवादी गिरफ्तार, जिला बल और सीआरपीएफ ने की संयुक्त कार्रवाई
Thu, 04 May 2023 09:28 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 04 May 2023 09:28 PM IST
सार
पकड़े गए माओवादी 14 मार्च 2023 को मिंगाचल नदी पार से रेत परिवहन कर रहे दो टिप्पर व एक ट्रैक्टर में आगजनी की घटना में शामिल थे। दोनों को न्यायिक रिमांड पर बीजापुर न्ययालय में पेश किया गया हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए माओवादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर के नैमेड़ थाना क्षेत्र के पेद्दाकोडेपाल से पुलिस की संयुक्त टीम ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान दो माओवादियों को गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए माओवादी मिंगाचल नदी से रेत परिवहन में लगे तीन वाहनों में आगजनी की घटना में शामिल थे।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पेद्दाकोडेपाल कैंप व थाना नैमेड़ से जिला बल और सीआरपीएफ 222 बटालियन की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत थाना नैमेड़ के पेद्दाकोडेपाल की तरह एरिया डॉमिनेशन पर निकले थे। इस दौरान नदीपारा से भूमकाल मिलिशिया सदस्य सुखराम पुनेम (30) निवासी स्कूल पारा छोटे तुंगाली थाना जांगला और पोटेनार सीएनएम सदस्य मोटू मुचाकी (19 वर्ष ) निवासी स्कूल पारा थाना जांगला को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पकड़े गए माओवादी 14 मार्च 2023 को मिंगाचल नदी पार से रेत परिवहन कर रहे दो टिप्पर व एक ट्रैक्टर में आगजनी की घटना में शामिल थे। पकड़े गए माओवादियों के विरुद्ध नैमेड़ थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर बीजापुर न्ययालय में पेश किया गया हैं।
विज्ञापन