फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Two candidates had celebrated victory then the result of Gangalur seat changed dramatically in Bijapur

Bijapur: दो प्रत्याशियों ने मना लिया था जीत का जश्न, फिर नाटकीय ढंग से बदला गंगालुर सीट का परिणाम

Wed, 19 Feb 2025 03:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 19 Feb 2025 03:18 PM IST
सार

बीजापुर के गंगालुर जिला पंचायत सदस्य की सीट का परिणाम नाटकीय ढंग से पलट गया है। पहले इस सीट से राजू कलमु और सतेश एंड्रिक ने अपने अपने जीत का दावा कर समर्थकों के साथ जश्न भी मना लिया।

विज्ञापन
Two candidates had celebrated victory then the result of Gangalur seat changed dramatically in Bijapur
निकाय चुनाव नतीजे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर के गंगालुर जिला पंचायत सदस्य की सीट का परिणाम नाटकीय ढंग से पलट गया है। पहले इस सीट से राजू कलमु और सतेश एंड्रिक ने अपने अपने जीत का दावा कर समर्थकों के साथ जश्न भी मना लिया।  लेकिन आज हुए टेबुलेशन के बाद परिणाम सामने आने के बाद इस सीट से सतेश एंड्रिक को 60 वोटों से जीत घोषित किया गया है। 

विज्ञापन


17 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ था। मतदान के बाद शाम को मतों की गिनती की गई। जिसमें गंगालुर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से जिला पंचायत सदस्य के लिए निर्दलीय लड़ रहे राजू कलमु ने जीत का दावा कर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के साथ रंग गुलाल खेलकर जीत का जश्न मना लिया था। वही दूसरी ओर इसी सीट से निर्दलीय लड़ रहे सतेश एंड्रिक ने भी अपनी जीत का दावा कर समर्थकों के साथ जश्न मनाया था। 
विज्ञापन


दोनों ही प्रत्यशियों व उनके समर्थकों ने वोटों की गिनती को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। जिसके बाद टेबुलेशन के बाद स्थिति स्पष्ट करने की बात कही गई थी। आज सुबह टेबुलेशन की प्रक्रिया के बाद मतों की गिनती करने पर निर्दलीय प्रत्याशी सतेश एंड्रिक ने 60 वोटों के अंतर जीत हासिल कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed