{"_id":"67c71d3c19cf0f46cd058f91","slug":"three-tier-panchayat-elections-bjp-won-three-districts-and-congress-won-one-in-bijapur-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तीन जनपदों पर भाजपा तो एक पर कांग्रेस का हुआ कब्जा,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तीन जनपदों पर भाजपा तो एक पर कांग्रेस का हुआ कब्जा,
Tue, 04 Mar 2025 09:03 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 04 Mar 2025 09:03 PM IST
सार
बीजापुर में हाल ही में सम्पन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नगरीय निकाय के बाद पंचायतो में भी भाजपा का दबदबा रहा रहा। जिले के चार जनपद पंचायतों में तीन पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। वही एक पर कांग्रेस काबिज हुई है।
विज्ञापन
तीन जनपदों पर भाजपा तो एक पर कांग्रेस का हुआ कब्जा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर में हाल ही में सम्पन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नगरीय निकाय के बाद पंचायतो में भी भाजपा का दबदबा रहा रहा। जिले के चार जनपद पंचायतों में तीन पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। वही एक पर कांग्रेस काबिज हुई है।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद मंगलवार को जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए चुनाव हुए। जिनमें उसूर जनपद में पूर्णिमा तेलम, भोपालपटनम में सरिता कूड़ेम व भैरमगढ़ में दसरी कोरसा भाजपा समर्थित अध्यक्ष बने है। इसके अलावा इन जनपदों में उपाध्यक्ष सहित भाजपा का कब्जा हो गया है। वही बीजापुर जनपद पंचायत में कांग्रेस समर्थित सोनू पोटम अध्यक्ष व दिनेश पुजारी उपाध्यक्ष बने है। यहां कांग्रेस काबिज हुई है। बताया गया है कि उसूर जनपद उपाध्यक्ष के लिए तिरुपति पुनेम निर्वाचित हुए है। जबकि भोपालपटनम जनपद उपाध्यक्ष के लिए नीलम गणपत और अध्यक्ष सरिता कुडेम निर्विरोध चुने गए हैं। जबकि उसूर में भाजपा की पूर्णिमा तेलम को 6 वोट मिले और कांग्रेस की अनीता तेलम को 4 वोट मिले थे।
विज्ञापन
प्रभारी ने दोनों बार करवाया निर्विरोध
भारतीय जनता पार्टी कि तरफ से प्रभारी बनकर आए संजय लुक्कड़ पिछली बार के नगर पंचायत चुनाव में उमेश गुज्जा को निर्विरोध करवा चुके हैं. इस बार जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को निर्विरोध करवा दिया। चुनाव के पहले अध्यक्ष के लिए सरिता कुडेम का नाम तय था। लेकिन गणेश पोट्टम के समर्थक अध्यक्ष बनाने कि गोटी खेल रहे थे। प्रभारी संजय लुक्कड़ ने मौके को भापते हुए बाजी पलट दी और सरिता कुडेम को निर्विरोध करवा दिया।
विज्ञापन