फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   There was a reward of seven lakhs on the three Naxalites killed in forest of Indravati they have been identifi

Bijapur: इंद्रावती के जंगल में मारे गये तीन नक्सलियों पर था सात लाख का इनाम, हुई शिनाख्त

Sun, 13 Apr 2025 04:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 13 Apr 2025 04:03 PM IST
सार

बीजापुर में शनिवार की सुबह इंद्रावती क्षेत्र के माड़ के जंगल मे पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने तीन नक्सलियों को मार गिराया था। पुलिस ने मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त करते हुए तीनो पर सात लाख का ईनाम घोषित होने की बात कही है।

विज्ञापन
There was a reward of seven lakhs on the three Naxalites killed in forest of Indravati they have been identifi
तीनों नक्सलियों की हुई पहचान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में शनिवार की सुबह इंद्रावती क्षेत्र के माड़ के जंगल मे पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने तीन नक्सलियों को मार गिराया था। पुलिस ने मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त करते हुए तीनो पर सात लाख का ईनाम घोषित होने की बात कही है। वही घटनास्थल से 2 नग 12 बोर रायफल, 5 राउंड, सिंगल शार्ट 315 रायफल 1 नग, 4 राउंड  व विस्फोटक व नक्सली वर्दी, नक्सली साहित्य, दवाइयां व अन्य रोजमर्रा के सामान बरामद की गई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शनिवार की सुबह  बीजापुर जिले के इंद्रावती क्षेत्र के जंगल पहाड़ में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर बीजापुर व दंतेवाड़ा की डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा की संयुक्त टीम नक्सलियों के खिलाफ अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान सुरक्षाबलो की कार्यवाही में तीन हार्डकोर नक्सलियों को सुरक्षाबलो ने मार गिराया गया था। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त 5 लाख के इनामी एसीएम माटवाड़ा एलओएस कमाण्डर अनिल पुनेम, 1 लाख के इनामी माटवाड़ा एलओएस सदस्य पालो पोड़ियाम व 1 लाख के इनामी माटवाडा एलओएस सदस्य दीवान मड़कम के रूप में कई गई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि  अनिल पुनेम  केखिलाफ़ गंगालुर थाना मिरतुर भैरमगढ़ व जांगला में विभिन्न धाराओं में 20 आपराधिक मामला पंजीबद्ध है। इसके अलावा जिला दंतेवाड़ा के बारसूर में 2 मामला पंजीबद्ध है। बीजापुर जिला में इसके विरुद्ध 5 स्थाई वारंट लंबित है। वही पालो पोड़ियाम पर जांगला मिरतुर भैरमगढ़ व गंगालुर में 5 स्थाई मामला पंजीबद्ध है। इसी तरह दीवान मड़कम पर 4 मामला पंजीबद्ध है। घटनास्थल से 2 नग 12 बोर, 5 राउंड, सिंगल शॉट 315 1 नग, 4 राउंड, विस्फोटक सामग्री नक्सली वर्दी नक्सली साहित्य दवाइयां व रोजमर्रा की समाग्री बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed