फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Telang Samaj's three-day convention concluded in Bijapur

तेलंगा समाज का महासम्मेलन: 10 हजार लोग जुटे, बोले- जाति पर हो अनुसंधान; नृत्य से खेती, आखेट का जीवंत प्रदर्शन

Tue, 02 May 2023 08:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 02 May 2023 08:49 PM IST
सार

सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष अशोक तलांडी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर, महार समाज के रैमन दास झाड़ी सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने तेलंगा समाज के लंबे संघर्ष को याद किया और जाति अनुसंधान पर सहमति जताई। 
 

विज्ञापन
Telang Samaj's three-day convention concluded in Bijapur
नृत्य के जरिए अपनी संस्कृति को तेलंगा समाज ने प्रदर्शित किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में बीजापुर के कोतापाल में आदिम तेलंगा समाज का तीन दिवसीय महासम्मेलन मंगलवार को संपन्न हो गया। इसमें 22 गांव से करीब 10 हजार लोग और तेलंगा समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान अपनी संस्कृति की प्रदर्शनी लगा कर अपने रहन सहन को प्रदर्शित किया गया। वहीं पारंपरिक नृत्य सहित खेती, आखेट और खान पान का जीवंत प्रदर्शन किया। सम्मेलन में समाज की ओर से उनकी जाति पर अनुसंधान की मांग रखी गई। बस्तर में निवासरत ये समाज कई दशकों से आदिवासी वर्ग में शामिल किए जाने की मांग कर रहा हैं। 

विज्ञापन




तेलंगा समाज के अध्यक्ष आदिनारायण पुजारी ने कहा की हमारी संस्कृति और रीति रिवाज़ जनजाति समुदाय की तरह है। हमे पिछड़े वर्ग में शामिल कर दिया गया है, जो कि उचित नहीं है। इस लिए हम तेलंगा जाति पर अनुसंधान की मांग कर रहे हैं, ताकि हमारे लोगों को उचित आरक्षण का लाभ मिल सके। कार्यक्रम में विधायक विक्रम  मंडावी ने कहा कि तेलंगा समाज यहां कई पीढ़ियों से निवासरत है। मैने आज यहां लगे प्रदर्शनी में देखा है कि तेलंगा समाज आदिम समुदाय के रहन सहन, जड़ी बूटियों के ज्ञान सहित अन्य कार्य भिन्न नहीं है। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के साथ मिल कर तेलंगा समाज के वर्षों पुरानी मांग को पहुंचाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed