फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Aadim Telanga Samaj announced rally in Bijapur on May 6 regarding suicide case of teacher Pujari

छत्तीसगढ़: शिक्षक राजू पुजारी आत्महत्या मामले में 6 मई को तेलंगा समाज का बड़ा प्रदर्शन, कई समाजों का समर्थन

Mon, 04 May 2026 07:44 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Mon, 04 May 2026 07:44 PM IST
सार

बीजापुर में शिक्षक राजू पुजारी की आत्महत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोश बढ़ गया है। आदिम तेलंगा समाज ने 6 मई को बीजापुर में रैली और प्रदर्शन की घोषणा की है।

विज्ञापन
Aadim Telanga Samaj announced rally in Bijapur on May 6 regarding suicide case of teacher Pujari
शिक्षक पुजारी आत्महत्या मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पालनार में पदस्थ शिक्षक राजू पुजारी के आत्महत्या मामले में न्याय की मांग तेज हो गई है। आदिम तेलंगा समाज ने इस मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। इसके लिए 6 मई को बीजापुर में रैली और प्रदर्शन करने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


प्रस्तावित आंदोलन को सर्व आदिवासी समाज और महार, महारा, कलार समाज ने भी समर्थन दिया है। इससे यह आंदोलन और व्यापक होता नजर आ रहा है। तेलंगा समाज के जिला अध्यक्ष आदिनारायण पुजारी के अनुसार, 22 अप्रैल को शिक्षक राजू पुजारी ने आत्महत्या की थी। वह चेरपाल निवासी थे और प्राथमिक शाला पालनार में पदस्थ थे। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला था।
विज्ञापन


इसमें मृतक ने तीन लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। घटना के करीब डेढ़ हफ्ते बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे परिजनों और समाज के लोगों में भारी आक्रोश है। समाज के प्रतिनिधियों ने जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू पुजारी तेलंगा समाज में जिला सचिव के पद पर कार्यरत थे। वह सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनके निधन से समाज में शोक के साथ-साथ आक्रोश भी है। समाज के लोग उनके लिए न्याय चाहते हैं।


समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि 6 मई को प्रदर्शन होगा। इस दौरान रैली निकालकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed