{"_id":"66d1cb1921c70d5051094270","slug":"security-forces-got-success-three-ied-of-four-kg-each-recovered-in-bijapur-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, चार-चार किलो के तीन आईईडी बरामद, पुलिस ने किया निष्क्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, चार-चार किलो के तीन आईईडी बरामद, पुलिस ने किया निष्क्रिय
Fri, 30 Aug 2024 07:07 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 30 Aug 2024 07:07 PM IST
सार
बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नक्सलियों द्वारा लगाये गये आईईडी को बरामद कर बीडीएस टीम व डॉग स्क्वाड की मदद से निष्क्रिय कर दिया गया।
विज्ञापन
चार-चार किलो के तीन आईईडी बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नक्सलियों द्वारा लगाये गये आईईडी को बरामद कर बीडीएस टीम व डॉग स्क्वाड की मदद से निष्क्रिय कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ 168 ई कंपनी मोकुर की टीम शुक्रवार को एरिया डॉमिनेशन पर पेद्दागेलूर की ओर निकली थी।
विज्ञापन
डी-माइनिंग के दौरान सीआरपीएफ व बीडीएस की टीम के द्वारा नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों के जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से 4- 4 किलो वजनी 3 आईईडी 10 -10 मीटर की दूरी पर प्लांट कर रखा था। जिसे बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वाड की मदद से आईईडी बरामद कर उसे सुरक्षित तरीके से मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने आईईडी सूखे पत्तों के बीच चट्टानों के बीच व जमीन के अंदर लगा रखा था। सभी एंटी हेंडलिंग मेकेनिजम के साथ लगाये गए थे। सुरक्षबल के जवानों की सतर्कता व सूझबूझ से नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फिर गया।
विज्ञापन