फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Payments for PMGSY Road Project Stalled in Bijapur and Villagers Outraged

Bijapur News: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क बनी, अटक गई मजदूरी: ग्रामीणों में आक्रोश

Fri, 15 May 2026 07:09 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2026 07:09 PM IST
सार

बीजापुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही बिरियाभूमि-इडेर सड़क का भुगतान अटकने से ग्रामीणों और मजदूरों में भारी नाराजगी है। 14 किलोमीटर लंबी सड़क में नौ किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है, लेकिन ठेकेदार को अब तक भुगतान नहीं मिला है। 

विज्ञापन
Payments for PMGSY Road Project Stalled in Bijapur and Villagers Outraged
बीजापुर न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही बिरियाभूमि-इडेर सड़क अब ग्रामीणों के लिए सुविधा से ज्यादा विवाद का कारण बन गई है। 14 किलोमीटर लंबी इस सड़क में 9 किलोमीटर तक का अर्थवर्क पूरा हो चुका है। हालांकि, ठेकेदार को अब तक भुगतान नहीं मिलने से मजदूरों और गांव में रहने वालों में भारी नाराजगी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को गांव में रहने वालों ने कलेक्टर के नाम एसडीएम उत्तम सिंह पंचारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जल्द भुगतान कराने की मांग की है। गांव में रहने वालों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण मजदूरों की मेहनताना अटकी हुई है। स्थानीय ठेकेदार भी आर्थिक संकट में फंस गए हैं। गांव में रहने वाले रवींद्र फरसा ने भुगतान के संबंध में ईई नवीन तोड़ें से चर्चा की। 
विज्ञापन


ईई ने उन्हें कहा कि मैं सिर्फ ठेकेदार को जानता हूं, तुम कौन हो, जिससे गांव में रहने वालों में रोष और बढ़ गया है। गांव में रहने वालों का कहना है कि सड़क निर्माण से इलाके में आवागमन आसान हुआ है, लेकिन भुगतान में लगातार देरी से निर्माण कार्य से जुड़े लोगों का भरोसा टूट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की चेतावनी
गांव में रहने वालों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। उनका आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। मजदूरों को अपनी मेहनत का पैसा नहीं मिल पा रहा है। इससे उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।


अधिकारियों का पक्ष
एसडीएम उत्तम सिंह पंचारी ने कहा कि यह मामला प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग से जुड़ा है। उन्होंने कलेक्टर से चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास करने की बात कही। वहीं, ईई नवीन तोड़ें ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार द्वारा बिल कार्यालय में जमा करने के बाद नियमानुसार भुगतान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed