फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Protests were held by closing shops demanding high level investigation into Pedia incident

Bijapur: पीडिया घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर बंद रहा बीजापुर, मांग न पूरी होने पर दी गई ये चेतावनी

Tue, 28 May 2024 09:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 28 May 2024 09:17 PM IST
सार

सर्व आदिवासी समाज के बीजापुर जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने बताया कि पीडिया घटना सहित प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से मासूमों की मौत जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। जिसको लेकर आदिवासी समाज उद्वेलित है।

विज्ञापन
Protests were held by closing shops demanding high level investigation into Pedia incident
बाजार रहे बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीडिया मुठभेड़ को फर्जी करार देते हुए इस पर उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने मंगलवार को बस्तर संभाग बंद का आह्वान किया था। जिसे विभिन्न राजनैतिक दलों और संगठनों ने समर्थन दिया। जिसका असर शहर के विभिन्न इलाकों में देखा गया।

विज्ञापन


जिले के बीजापुर, भैरमगढ़, भोपालपटनम, उसुर, आवापल्ली गंगालूर, माटवाड़ा में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान दोपहर दो बजे तक बंद रहे। गंगालूर और माटवाड़ा के साप्ताहिक बाजार में भी इस बंद का असर देखा गया। हालंकि गंगालूर साप्ताहिक बाजार 12 बजे के बाद शुरू कर दिया गया। भैरमगढ़ में सर्व आदिवासी समाज को कथित तौर पर एसडीएम द्वारा असामाजिक तत्व लिखे जाने को लेकर समाज प्रमुखों ने आपत्ति जताई। जिसके बाद एसडीएम द्वारा संशोधित पत्र जारी किया गया।
विज्ञापन


सर्व आदिवासी समाज के बीजापुर जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने बताया कि पीडिया घटना सहित प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से मासूमों की मौत जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। जिसको लेकर आदिवासी समाज उद्वेलित है। पीडिया घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर संभागीय इकाई के बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए सभी व्यापारी बंधु, लघु उद्योग संघ, राजनैतिक दलों का आभार व्यक्त करते हैं। पीडिया मामले पर जांच नहीं होने की स्थिति में 8 जून से धरना देने के लिए समाज मजबूर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed