फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   'Prime Minister' and his 'Cabinet' reached collectorate to know condition of schemes In Bijapur:

Bijapur: कलेक्ट्रेट पहुंचकर 'प्रधानमंत्री' और उनके 'मंत्रिमंडल' ने जाना योजनाओं का हाल, अधिकारी भी नजर आए खुश

Sat, 13 May 2023 04:35 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 13 May 2023 04:35 PM IST
सार

'प्रधानमंत्री' ने मंत्री मंडल की बैठक प्रारंभ कर बारी-बारी से विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर बड़ी सोच के साथ काम करने का आग्रह किया। स्वास्थ्य मंत्री ने क्षेत्र में मलेरिया की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की।

विज्ञापन
'Prime Minister' and his 'Cabinet' reached collectorate to know condition of schemes In Bijapur:
कलेक्ट्रेट में होती बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर के कलेक्ट्रेट में उस समय अधिकारी हैरान रह गए जब 'प्रधानमंत्री' और 'मंत्रियों' ने टीएल मीटिंग में पहुंचकर सरकारी कामकाज की समीक्षा कर जिले के विकास पर जवाब-तलब किया। दरअसल, प्रधानमंत्री और मंत्री बाल संसद के चुने गए प्रतिनिधि थे। जिन्हें सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और विभागीय कामकाज की जानकारी से अवगत कराने के लिए पेकोर पंडुम समर कैम्प एक्सपोजर विजिट के लिए कलेक्ट्रेट लाया गया था। ज्ञान गुड़ी एजुकेशन सिटी में आयोजित पेकोर पंडुम समर कैम्प में जिले के बच्चे नई-नई गतिविधियों से रूबरू होकर नए अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। 

विज्ञापन

बता दें कि बीते दिन संसदीय चुनाव की तरह इवीएम एप के जरिये वोटिंग कराकर सदस्यों का चुनाव किया गया। जिसके बाद सदस्यों ने प्रधानमंत्री और मंत्रियों का चुनाव किया। पेकोर पंडुम के एक्सपोजर विजिट में कलेक्ट्रेट में आयोजित टीएल मीटिंग में बाल संसद की टीम ने कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा को परिचय देकर शासकीय योजनाओं की जानकारी देने का अनुरोध किया। बाल संसद के प्रधानमंत्री ने मंत्री मंडल की बैठक प्रारंभ कर बारी-बारी से विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर बड़ी सोच के साथ काम करने का आग्रह किया। स्वास्थ्य मंत्री ने क्षेत्र में मलेरिया की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने नक्सल प्रभावित इलाकों में शिक्षा के लिये किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। संचार मंत्री ने मोबाइल कनेक्टिविटी के विस्तार की जानकारी लेकर शत प्रतिशत इलाकों में नेटवर्क पहुंचाने की कार्ययोजना बनाने को कहा। खाद्य मंत्री ने बीपीएल परिवारों को खाद्यान वितरण की जानकारी लेकर पहुंचविहीन इलाकों में भंडारण की स्थिति की समीक्षा की। गृह मंत्री ने आंतरिक सुरक्षा और कैम्प की जानकारी लेकर विकास कार्यों में सुरक्षा बल के सहयोग की जानकारी ली गई। 

विज्ञापन

खेल मंत्री ने बीजापुर स्पोर्ट्स अकेडमी के संचालन और विकास तथा खेल गतिविधियों की जानकारी के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने की जानकारी ली। समीक्षा के बाद बाल संसद की प्रधानमंत्री और मंत्रियों को कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए पढ़ाई में आगे बढ़ने के साथ सफल नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। बाल संसद की गतिविधि के दौरान सीईओ जिला पंचायत सहित जिले के सभी आला अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed