फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   pressure IED was recovered thanks to the vigilance of the CRPF 214th battalion and was destroyed on spot in Bi

बीजापुर: केरिपु 214 वाहिनी की सतर्कता से प्रेशर IED बरामद, मौके पर ही किया नष्ट

Wed, 17 Dec 2025 08:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 17 Dec 2025 08:04 PM IST
सार

बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के पील्लूर केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल की 214 वाहिनी कैंप पील्लूर की टीम द्वारा एरिया डॉमिनेशन एवं डीमाईनिंग अभियान के दौरान एक प्रेशर आईईडी बरामद कर उसे वहीं निष्क्रिय किया गया।

विज्ञापन
pressure IED was recovered thanks to the vigilance of the CRPF 214th battalion and was destroyed on spot in Bi
आईईडी बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के पील्लूर केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल की 214 वाहिनी कैंप पील्लूर की टीम द्वारा एरिया डॉमिनेशन एवं डीमाईनिंग अभियान के दौरान एक प्रेशर आईईडी बरामद कर उसे वहीं निष्क्रिय किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक माओवादियों द्वारा पील्लूर मरवाड़ा मार्ग से लगभग 300 मीटर अंदर एक कच्चे रास्ते पर यह आईईडी  लगाया गया था। 

विज्ञापन

बरामद विस्फोटक को बीयर की बोतल में प्रेशर सिस्टम के माध्यम से प्लांट किया गया था। सुरक्षा बलों की सतर्कता और सूझबूझ से डीमाईनिंग के दौरान आईईडी  को समय रहते सुरक्षित रूप से खोज लिया गया। तत्पश्चात केरिपु 214 वाहिनी की बीडीडी टीम द्वारा मौके पर ही आईईडी को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई से एक बड़ी नक्सली साजिश नाकाम हो गई और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed