{"_id":"67a5eb5193b5a017e506bf90","slug":"post-office-operating-in-a-dilapidated-building-for-six-decades-administration-is-not-paying-attention-even-af-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: छह दशक से जर्जर भवन में संचालित डाकघर, नये भवन की मांग के बाद भी प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: छह दशक से जर्जर भवन में संचालित डाकघर, नये भवन की मांग के बाद भी प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
Fri, 07 Feb 2025 04:58 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 07 Feb 2025 04:58 PM IST
सार
बीजापुर जिला मुख्यालय में स्थित पोस्ट ऑफिस की हालत दिन-ब-दिन जर्जर होती जा रही है। 60 साल से संचालित यह कार्यालय अब खंडहर में तब्दील हो चुका है।
विज्ञापन
छह दशक से जर्जर भवन में संचालित डाकघर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर जिला मुख्यालय में स्थित पोस्ट ऑफिस की हालत दिन-ब-दिन जर्जर होती जा रही है। 60 साल से संचालित यह कार्यालय अब खंडहर में तब्दील हो चुका है। भवन में दरारें पड़ चुकी हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यह पोस्ट ऑफिस शहर के हृदय स्थल में स्थित है और यहां शासन की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन किया जाता है। खस्ताहाल भवन के कारण रोजाना यहां आने वाले सैकड़ों लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।खड़े होने तक की जगह नहीं, सड़क तक पहुंचती है भीड़
विज्ञापन
इस पोस्ट ऑफिस में दूर-दराज से लोग अपने जरूरी कार्य करवाने आते हैं। लेकिन जगह की कमी और जर्जर भवन के कारण कार्यालय के भीतर ग्राहकों के खड़े होने तक की जगह नहीं है। भीड़ अधिक होने पर लोग सड़क पर खड़े हो जाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
गर्मी में बिना पंखे के बैठते हैं लोग
गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, लेकिन पोस्ट ऑफिस में पंखे तक बंद पड़े हैं। ऐसे में काम कराने आए लोगों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ता है। आधार कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना और मजदूरी भुगतान जैसे महत्वपूर्ण कार्य इस पुराने भवन में संचालित किए जा रहे हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में ग्राहकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
नए भवन की मांग, अब तक नहीं मिली मंजूरी
पोस्ट ऑफिस के नए भवन की मांग लंबे समय से की जा रही है। यहां के अधिकारियों ने कई बार प्रशासन को पत्र लिखा है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले में जब कलेक्टर संबित मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जल्द ही पोस्ट ऑफिस के लिए नए भवन की व्यवस्था की जाएगी। अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक इस ओर ठोस कदम उठाता है और बीजापुर के लोगों को एक बेहतर डाकघर की सुविधा मिल पाती है।