फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Police caught a vehicle loaded with illegal ration in Pamed confiscated for not having valid documents in Bija

Bijapur: अवैध राशन से भरे वाहन को पुलिस ने पामेड़ में पकड़ा, वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर किया गया जब्त

Mon, 19 Aug 2024 06:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क,बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 19 Aug 2024 06:13 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ राज्य के बीजापुर जिले के अंतिम छोर पर बसे पामेड़ में पुलिस ने तेलंगाना के चेरला ले जा रहे अवैध राशन से भरे एक वाहन को पकड़ा हैं। राशन परिवहन को लेकर कोई वैध दस्तावेज न मिलने से पुलिस ने इसे जब्त किया है। 
 

विज्ञापन
Police caught a vehicle loaded with illegal ration in Pamed confiscated for not having valid documents in Bija
अवैध राशन से भरे वाहन को पुलिस ने पामेड़ में पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ राज्य के बीजापुर जिले के अंतिम छोर पर बसे पामेड़ में पुलिस ने तेलंगाना के चेरला ले जा रहे अवैध राशन से भरे एक वाहन को पकड़ा हैं। राशन परिवहन को लेकर कोई वैध दस्तावेज न मिलने से पुलिस ने इसे जब्त किया हैं। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़- महाराष्ट्र की सीमा हो या छत्तीसगढ़ से तेलंगाना की सीमा यहाँ बड़े पैमाने पर आये दिन  कालाबाज़ारी के मामले दर्ज होते हैं। सोमवार को भी एक ऐसा ही मामला फिर से सामने आया है। छत्तीशगढ़ के बीजापुर जिले के अंतिम छोर पर बसे पामेड़ पुलिस ने अवैध रूप से राशन से भरे वाहन को तेलंगाना के चेरला ले जाते हुए पकड़ा हैं। पुलिस के मुताबिक बीजापुर जिले के आवापल्ली के एक व्यापारी शशिकला ट्रेडर की टीएस रजिस्ट्रेशन की वाहन से बड़े पैमाने पर चांवल, चना, महुआ की खेप पामेड पुलिस ने ज़ब्त की है। बरामद सामग्री को वाहन चालक कृष्णा अनमुल निवासी केसईगुड़ा थाना मद्देड के कब्जे से जब्त किया गया। पूछताछ पर वाहन चालक ने बताया कि उक्त सामग्री को चेरला ले जाना था और वाहन शशिकला ट्रेडर्स, आवापल्ली की है।
विज्ञापन


मौके पर उपरोक्त सामग्री के परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज न मिलने से थाना प्रभारी पामेड़ द्वारा धारा 106 भारतीय नागरीक सुरक्षा संहिता (बीएनएनएस) के तहत वैधानिक कार्यवाही कर विस्तृत जांच की जा रही है। पृथक से धारा 106 बीएनएनएस  के तहत इश्तगासा तैयार कर जप्त किया गया है ।जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इन रसद सामग्री को पकड़ा
पामेड़ पुलिस ने अवैध रूप से चेरला ले जा रहे जिन रसद सामग्रियों को पकड़ा हैं। उनमें से 50 -50 किलोग्राम के चांवल की 50 बोरियां, 50 -50 किलोग्राम की 20 चने की बोरियां, 40  -40 किलोग्राम की 100 महुआ की बोरियां व 40 -40 किलोग्राम की 50 टोरा की बोरियों को जब्त किया गया हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed