{"_id":"6790ebee873c0caf0e0bd824","slug":"police-arrested-three-naxalites-explosives-also-recovered-in-bijapur-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: पुलिस ने तीन नक्सलियों को किया गिरप्तार, विस्फोटक भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: पुलिस ने तीन नक्सलियों को किया गिरप्तार, विस्फोटक भी बरामद
Wed, 22 Jan 2025 06:58 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 22 Jan 2025 06:58 PM IST
सार
बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों ने नैनपाल के जंगल के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।
विज्ञापन
तीन नक्सली गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों ने नैनपाल के जंगल के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गंगालुर थाना व डीआरजी की संयुक्त पार्टी हिरमागुंडा, मल्लूर, व नैनपाल की तरफ सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान से वापसी के दौरान नैनपाल के जंगल से 3 सन्दिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए संदिग्ध पुलिस पार्टी को देखकर लुकते छिपते भागने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर अपना नाम सन्नू पोटाम पिता स्व. सुक्कू पोटाम उम्र 45 निवासी कोरचोली पटेलपारा, राजू पोटाम पिता बुदरु पोटाम उम्र 20 निवासी कोरचोली पटेलपारा व सुकराम उईका उर्फ हेमा उर्फ रमेश पिता स्व. मासा उईका उम्र 45 निवासी कमकानार तेलगापारा बताया। पकड़े गए नक्सलियों की तलाशी में उनके पास रखे थैला में 1 तीन किलो का टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, बिजली का तार, बैटरी, सेफ्टी फ्यूज व पटाखा बरामद किया गया। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध गंगालुर थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर बीजापुर न्यायालय में पेश किया गया हैं।
विज्ञापन