फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Police action regarding incidents of theft five people arrested mother and son caught selling ganja in Bijapur

Bijapur : चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस का एक्शन, पांच लोगों को किया गिरफ्तार, गांजा बेचते पकड़े गये मां बेटे

Sun, 26 Nov 2023 08:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 26 Nov 2023 08:39 PM IST
सार

प्रार्थी की रिपोर्ट पर बीजापुर थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घण्टे के भीतर घटना में शामिल पांच बालकों को चोरी की संपत्ति व नगद राशि के साथ पकड़ा गया। 

विज्ञापन
Police action regarding incidents of theft five people arrested mother and son caught selling ganja in Bijapur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में शामिल पांच बालकों को और गांजा बेचते मां बेटे को गिरफ्तार किया है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेंट थॉमस स्कूल के मैनेजर ने बीजापुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीते शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों द्वारा स्कूल कार्यालय में रखे कम्प्यूटर उपकरण व आलमारी में रखे 76600 रुपये नगद राशि चोरी कर ले गए हैं। 

विज्ञापन


प्रार्थी की रिपोर्ट पर बीजापुर थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घण्टे के भीतर घटना में शामिल पांच बालकों को चोरी की संपत्ति व नगद राशि के साथ पकड़ा गया। बालकों से पूछताछ करने पर सभी ने स्वीकार किया कि वे अपना शौक पूरा करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। कोतवाली थाना द्वारा बालकों के विरुद्ध  भादवि की धाराओं में वैधानिक कार्यवाही करते हुए किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 

विज्ञापन

 

वहीं दूसरी घटना में रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुराना बस स्टैंड बीजापुर निवासी क़ादिर खान पिता अब्दुल सलाम खान व उसकी माता मुमताज बेगम पति अब्दुल सलाम के द्वारा अवैध गांजा रखकर पुड़िया बनाकर बेचा जा रहा हैं। सूचना पर बीजापुर थाना प्रभारी व टीम द्वारा मुमताज बेगम के निवास स्थान पर दबिश देकर वैधानिक कार्यवाही करते हुए मुमताज बेगम के कब्जे से पेटी के अंदर रखे मादक पदार्थ गांजा व बेचे गये गांजा की राशि 98420 रुपये नगद गवाहों के समक्ष जब्त किया गया। प्रकरण में मुमताज बेगम व क़ादिर खान के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed