फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Parent teacher mega meeting organized more than 200 parents and teachers from three clusters gathered in Bija

Bijapur: पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन, तीन संकुलों के 200 से ज्यादा पालक और शिक्षक जुटे

Wed, 07 Aug 2024 06:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 07 Aug 2024 06:22 PM IST
सार

बीजापुर में नई शिक्षा नीति की मंशा अनुरूप राज्य शासन के निर्देश और कलेक्टर अनुराग पाण्डेय के मार्गदर्शन में नैमेड में पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Parent teacher mega meeting organized more than 200 parents and teachers from three clusters gathered in Bija
पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में नई शिक्षा नीति की मंशा अनुरूप राज्य शासन के निर्देश और कलेक्टर अनुराग पाण्डेय के मार्गदर्शन में नैमेड में पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार ने कहा की जागरूक पालक बच्चों के बेहतर भविष्य का निर्माण करता है,जो समाज ज्यादा शिक्षित होता है। उसकी तररक्की भी उतनी ही होती है। शिक्षा के रास्ते से ही भविष्य के कई दरवाजे खुलते है। जिस पर चलकर एक सफल नागरिक का निर्माण होता है।

विज्ञापन


आज की बारह बिन्दुओ पर की गई बैठक मे जो चर्चा की गयी। उन पर वास्तविक रूप से अमल किया जाए, तब इस तरह के मेगा बैठक सार्थक सिद्ध होंगे। पालक बच्चों के प्रथम शिक्षक होते है। इसलिए स्कूल के साथ साथ घर मे भी पढ़ाई का माहौल बनाये रखना जरूरी है।
विज्ञापन


पालक गंगाराम कोरसा एव सुधरू तेलम ने कहा की सरकार हमे शिक्षा के लिए सारी सुविधा दे रही है। अब हम पालकों को भी अपने बच्चों भविष्य बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारी को निभाना है बच्चो को स्कूल के साथ साथ घर मे भी अच्छा वातावरण मिलेगा तो निश्चित रूप से पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी एव उसके परिणाम बेहतर आएगे। मेगा बैठक मे मेरा कोना ,छात्र दिनचर्या,बच्चे ने आज क्या सीखा ,बच्चा बोलेगा बेझिझक ,बच्चों की अकादमिक प्रगति एव परीक्षा पर चर्चा, पुस्तक की उपलब्धता ,बस्ता रहित शनिवार, स्वास्थ एव पोषण, जाति आय निवास प्रमाण पत्र, न्योता भोज , प्रतियोगी परीक्षाओ छात्रवृत्ति की जानकारी, शिक्षा हेतु डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग आदि बारह बिन्दुओं पर शिक्षकों एव पालकों के बीच मेगा बैठक हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed