फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   pandit dindayal upadhyay prashicshan mahabhiyan ka shubharambh

CG News: बीजापुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान शुरू, संगठन मजबूती और राष्ट्र निर्माण पर जोर

Fri, 22 May 2026 07:12 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2026 07:12 PM IST
सार

भाजपा के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ, जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
pandit dindayal upadhyay prashicshan mahabhiyan ka shubharambh
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती और राष्ट्र निर्माण पर जोर देना है। प्रदेश से पहुंचे वरिष्ठ वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम शुरू हुआ। उद्घाटन सत्र की मुख्य वक्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी थीं। 
विज्ञापन


उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि राष्ट्र सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। लता उसेंडी ने कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और संगठन की विचारधारा पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने संगठन की मजबूती, अनुशासन, सेवा कार्य, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ जनता के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में संगठनात्मक संरचना, सोशल मीडिया की भूमिका, राष्ट्रवादी विचारधारा और कार्यकर्ता विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने इस प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता की।

इस प्रशिक्षण वर्ग में कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष जी वेंकट शामिल थे। प्रदेश प्रवक्ता टिकेश्वर जैन और प्रदेश वक्ता शिवनारायण पांडेय भी मौजूद थे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किरण उसेंडी और निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। संगठन प्रभारी दीपेश अरोरा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।


संगठन सशक्तिकरण पर जोर
प्रशिक्षण की पूरी रूपरेखा भाजपा जिला महामंत्री फूलचंद गागड़ा ने संभाली। इस वर्ग में संगठन सशक्तिकरण और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। प्रशिक्षण में जिले भर से भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की बहनें उपस्थित रहीं। बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता भी इस महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed