{"_id":"6806670f826ef24d170a34fc","slug":"one-naxalite-killed-in-encounter-between-kerpe-and-todsampara-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: केरपे और तोड़समपारा के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, 315 बोर की राइफल और बम हुआ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: केरपे और तोड़समपारा के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, 315 बोर की राइफल और बम हुआ बरामद
Mon, 21 Apr 2025 09:11 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 21 Apr 2025 09:11 PM IST
सार
पुलिस गश्त के दौरान शाम को केरपे व तोड़समपारा के बीच पहले से घात लगाकर बैठे नक्सलियों द्वारा जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। जवाब में जवानों ने भी सुरक्षित आड़ लेकर जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
विस्तार
केरपे व तोड़समपारा के बीच सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया है। वहीं घटनास्थल से 315 बोर की राइफल, टिफिन बम आदि सामान बरामद किया हैं। मौके पर खून के धब्बे व घसीटने के निशान मिले हैं। इससे और भी नक्सलियों के मारे जाने या घायल होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आज बेदरे थाना क्षेत्र में थाना बेदरे व छसबल नुगुर कैम्प की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान व एरिया डॉमिनेशन पर केरपे की ओर निकली हुई थीं। अभियान के दौरान शाम को केरपे व तोड़समपारा के बीच पहले से घात लगाकर बैठे नक्सलियों द्वारा जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। जवाब में जवानों ने भी सुरक्षित आड़ लेकर जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ खत्म होने के बाद सर्च के दौरान मुठभेड़ स्थल से एक नक्सली का शव, 315 बोर राइफल, टिफिन बम, पटाखे आदि बरामद किया गया है। वहीं मुठभेड़ स्थल पर खून के धब्बे व घसीटने के निशान मिले हैं। इससे मुठभेड़ में और भी नक्सलियों के मारे जाने व घायल होने की संभावना जताई गई है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की शिनाख्त की जा रही है। इलाके में सर्च अभियान जारी है।
विज्ञापन