फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   No pension for five years elderly man travelled 50 km to Patna in Bijapur

Bijapur: पांच साल से नहीं मिली पेंशन, 50 किमी का सफर तय कर पटनम पहुंचे बुजुर्ग, लगाई गुहार, कही ये बात

Wed, 12 Jun 2024 12:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 12 Jun 2024 12:44 PM IST
सार

बीजापुर के ग्राम पंचायत एड़ापल्ली के ईरपागुट्टा गांव के बुजुर्ग वेलादी बीरा और वेलादी हड़मा लड़खड़ाते हुए कदमों से हाथ में लकड़ी थामे दो दिनों से 50 किलोमीटर पैदल और ट्रैक्टर से सफर तय कर पेंशन कि गुहार लगाने ब्लाक मुख्यालय भोपालपटनम पहुचे हैं। 

विज्ञापन
No pension for five years elderly man travelled 50 km to Patna in Bijapur
पांच साल से नहीं मिली पेंशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर के ग्राम पंचायत एड़ापल्ली के ईरपागुट्टा गांव के बुजुर्ग वेलादी बीरा और वेलादी हड़मा लड़खड़ाते हुए कदमों से हाथ में लकड़ी थामे दो दिनों से 50 किलोमीटर पैदल और ट्रैक्टर से सफर तय कर पेंशन कि गुहार लगाने ब्लाक मुख्यालय भोपालपटनम पहुचे हैं। उन्हें तकरीबन पांच साल से पेंशन नहीं मिली है।

विज्ञापन


सरकार कि महत्वपूर्ण योजना वृद्धावस्था पेंशन से वो वंचित है बुजुर्ग ने बताया कि पिछले पांच साल से पेंशन के लिए सचिव से गुहार लगा रहा है लेकिन उसके खाते में पेंशन जमा नहीं हो रही है। अपनी समस्या बताते उन्होंने इससे पहले भी भोपालपटनम आकर पंचायत सचिव से मुलाक़ात कर चले गए सचिव द्वारा जल्द ही खाते में पेंशन आने की बात कहकर भेज देते हैं। 

विज्ञापन


नेशनल पार्क एरिया के एडापल्ली, सेंड्रा, बड़ेकाकलेड इन ग्राम पंचायतों के सैकड़ो लोगों को कई सालों से पेंशन नही मिल रहा है, सेंड्रा में 22, बड़ेकाकलेड़ में 37 और एडापल्ली में 34 हितग्राही है। इन लोगो को कई सालों से पेंशन नही मिल रहा है, और कई हितग्राही ऐसे भी है जिनका नाम भी नही जुड़ा है, आपको बता दे कि ग्रामीण आँचल के लोग ज्यादा बोल और समझ नहीं पाते है और उन्हें जिस तरह से बोला जाये वहीं सुन भी लेते है बुजुर्ग हड़मा नें बताया कि उनका सहारा कोई नहीं है बच्चे उनकी जरुरत पूरी नहीं करते कभी किसी चीज कि जरुरत पड़ी तो बार- बार मांगकर सुनना पड़ता है। शक्कर, चायपत्ती, साबुन जैसी जरुरी चीजों कि जरुरत रहती है।लेकिन उसके लिए पैसे नहीं रहते है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन में किया 50 किलोमीटर का सफर तय
ब्लाक मुख्यालय भोपालपटनम से तक़रीबन 50 किमी दूर ईरपागुट्टा के बुजुर्ग दो दिनो का सफर तय कर अपनी समस्या सुनाने यहां आए है। घर से निकलने के बाद उन्होंने एक रात कानलापर्ती गांव मे रूककर दूसरे दिन वहां से फिर निकल गए, कुछ दूर चलने जे बाद वे ट्रेक्टर मे बैठकर भोपालपटनम पहुचे है। उन्होंने बताया कि गांव मे वो अकेले नहीं है उनके साथ और भी ग्रामीण है जिन्हे पेंशन नहीं मिल रहा है।


60 माह से नहीं मिला पेंशन
बुजुर्ग हड़मा नें बताया कि उन्हें 5 साल से पेंशन नहीं मिल रहा है पासबुक देखे तो 2017 के बाद खाते मे लेनदेन कि इंट्री नहीं हुई है। पीड़ित पासबुक आधार कार्ड वोटर आईडी ओरिजल और फोटो कॉपी लेकर घूम रहे है।  बुजुर्ग ग्रामीणों ने बताया कि सचिव से मिलने गए थे, उसने कहा है कि अब अगले साल पेंशन मिलेगा।

 

वही दूसरी ओर ग्राम पंचायत एडापल्ली के सचिव गोटा समैया ने बताया कि उनके पंचायत में कुल 34 हितग्राही है। जिसमे समाजिक सुरक्षा पेंशन के 15, वृद्धावस्था के 01, विधवा पेंशन केव14 और सुखद सहारा पेंशन के 4 हितग्राही है। उन लोगो के खाते केवाईसी नही होने के वजह से दो सालों से पेंशन नही आ रहा है।वही डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी जनपद पंचायत भोपालपटनम के सीईओ दिलीप उइके ने कहा है कि नेशनल पार्क एरिया के बड़ेकाकलेड, सेंड्रा व एडापल्ली पंचायतों के कई ग्रामीणों के पास आधार कार्ड नहीं हैं। अभी हम भोपालपटनम में शिविर लगाकर आधारकार्ड बनवा रहे हैं। जिन पात्र लोगों को पेंशन नहीं मिल रहा है। उनकी जानकारी लेकर उन्हें तत्काल पेंशन दी जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed