Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Nine Naxalites including six with reward of Rs 24 lakh surrendered in Bijapur

Bijapur: 24 लाख के छह इनामी सहित नौ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 50-50 हजार रुपये दी गई प्रोत्साहन राशि

Wed, 06 Aug 2025 05:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 06 Aug 2025 05:36 PM IST
सार

सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन स्वरूप 50,000-50,000 के चेक प्रदान किए गए। वहीं दूसरी ओर 1 जनवरी 2025 से अब तक जिले में 277 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं 310 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं।

विज्ञापन
Nine Naxalites including six with reward of Rs 24 lakh surrendered in Bijapur
नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति तथा नियद नेल्लानार योजना से प्रभावित होकर बीजापुर जिले में 24 लाख रुपये के 6 इनामी नक्सलियों सहित कुल 9 नक्सलियों ने पुलिस के आला अफसरों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में माड़ डिविजन, दक्षिण बस्तर डिविजन और डीजीएन डिविजन के सदस्य शामिल हैं। जिनमें कंपनी नंबर 01, प्लाटून 12 एवं 13 के एसीएम, तकनीकी टीम व भूमकाल मिलिशिया कमांडर जैसे नक्सली हैं। 

विज्ञापन


नक्सलियों ने डीआईजी कमलोचन कश्यप व पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र कुमार यादव व अन्य सुरक्षाबलों के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में बक्सू ओयाम पार्टी सदस्य, माड़ डिविजन कंपनी नं. 01 (इनाम 8 लाख), बुधराम पोटाम एसीएम प्लाटून नं. 12 (इनाम 5 लाख), हिड़मा ऊर्फ हिरिया एसीएम प्लाटून नं. 13 (इनाम 5 लाख), मंगू उईका ऊर्फ टोग्गी तकनीकी टीम सदस्य, दक्षिण बस्तर डिविजन इनाम (2 लाख), रोशन कारम ऊर्फ सोनू पार्टी सदस्य, चिन्नापल्ली एरिया कमेटी, डीजीइन डिविजन (इनाम 2 लाख), मंगलों पोड़ियाम पार्टी सदस्य, भैरमगढ़ एरिया कमेटी (इनाम 2 लाख), कमलू हेमला ऊर्फ कुम्मा डीएकेएमएस सदस्य, फुलादी आरपीसी, बुधराम हेमला डीएकेएमएस सदस्य, फुलादी आरपीसी व पण्डरू पूनेम ऊर्फ पदखूटा भूमकाल मिलिशिया कमांडर, मनकेली शामिल है। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन स्वरूप 50,000-50,000 के चेक प्रदान किए गए। वहीं दूसरी ओर 1 जनवरी 2025 से अब तक जिले में 277 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं 310 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। जबकि मुठभेड़ में 131 नक्सली मारे गए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने नक्सलियों से अपील की कि वे भटकी राह छोड़कर शासन की पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं और समाज की मुख्यधारा में लौटें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed